Punjab News: नंगल फ्लाईओवर को लेकर हरजोत सिंह बैंस ने दिए आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Harjot Singh Bains

डेली संवाद, नंगल। Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस द्वारा आज नंगल फ्लाईओवर के निर्माण सम्बन्धी कार्य को दो शिफ्टों में चलाने के हुक्म दिए गए हैं। स. बैंस आज यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय में नंगल फ्लाईओवर के निर्माण सम्बन्धी साप्ताहिक प्रगति मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मीटिंग दौरान पंजाब राज्य के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. की ओर से नंगल फ्लाईओवर के निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनी द्वारा अपनाई गई धीमी रफ्तार के लिए अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कंपनी के अधिकारियों को चेताया की अगर अब निश्चित समय सीमा में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य मुकम्मल नहीं हुआ तो कंपनी के खि़लाफ़ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और कंपनी को भविष्य में कोई टैंडर नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Wonderland में मत भेजना अपने बच्चे, जाने वजह

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने इस फ्लाईओवर के निर्माण की गंभीरता को देखते हुए 23 जून, 2023 को अपने दफ़्तर में नंगल फ्लाईओवर की प्रगति सम्बन्धी समीक्षा बैठक फिर से रखी गई है।कैबिनेट मंत्री बैंस ने मीटिंग में उपस्थित एस.डी.एम. मनीषा राणा को निर्देश दिए कि नंगल शहर की सडक़ों की मुरम्मत के कार्य में भी तेज़ी लाई जाए।

VIDEO – स्मार्ट सिटी घोटाला: 10 करोड़ की रोड 10 महीने में ध्वस्त















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *