Punjab News: भगवंत मान सरकार के खिलाफ रची जा रही है बड़ी साजिश, पढ़ें AAP नेताओं का बड़ा आरोप

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 466 शब्द|📅 14 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार के निर्देश पर पंजाब और राज्य की भगवंत मान सरकार के खिलाफ साजिश रची जा रही है। राज्य की विपक्षी पार्टियां भी उनका समर्थन कर रही हैं। ‘मेरी सरकार’ कहना तो दूर अपनी रचनात्मक जिम्मेदारियों से भी पंजाब के राज्यपाल भाग रहे हैं।

आप के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने प्रेस कांफ्रेंस में कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पंजाब के राज्यपाल रहते हुए पंजाब विश्वविद्यालय में हरियाणा की भागीदारी की खुलकर वकालत की, लेकिन दुर्भाग्य कि तथाकथित पंजाब समर्थक विपक्षी दल और उनके नेता इस गंभीर मुद्दे पर मुंह तक नहीं खोलते।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित विधानसभा के पिछले सत्र में ‘मेरी सरकार’ न कहने के मुद्दे पर एक पत्रकार की ओर सवाल पूछे जाने पर अपनी गलती से इन्कार किए जाने पर कंग ने कहा कि उन्होंने स्पष्ट झूठ बोला।

कंग ने एक वीडियो साझा किया और राज्यपाल से अपने संवैधानिक पद की गरिमा का खयाल रखने का अनुरोध किया। वीडियो का हवाला देते हुए कंग ने कहा कि केंद्र के निर्देश पर पंजाब के राज्यपाल लगातार पंजाब और पंजाब सरकार के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। इसमें विपक्षी दल भी उनका साथ दे रहे हैं।

कंग ने सवाल किया कि क्या राज्यपाल साहब, जो पंजाब की सीमाओं सहित राज्य में विभिन्न स्थानों का दौरा कर चुके हैं और खुद को पंजाब के हितैषी के रूप में पेश करते हैं, क्या कभी केंद्र सरकार से सवाल कर सकते हैं कि उसने राज्य के आरडीएफ और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का पैसा क्यों रोक रखा है? उन्होंने कहा कि केंद्र लगातार पंजाब को धक्का दे रहा है, लेकिन पंजाब के राज्यपाल की मोदी सरकार के खिलाफ कुछ भी कहने की हिम्मत नहीं है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

राज्यपाल के पंजाब दौरों पर सवाल उठाते हुए कंग ने कहा कि गुजरात या उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे बड़े सीमावर्ती राज्यों में जहां भाजपा की सरकारें हैं और जहां से नशे की बड़ी खेप बरामद की जा रही है, दलित लड़कियों की प्रतिदिन हत्या की जा रही है, लेकिन फिर भी वहां के राज्यपालों की कुछ कहने की हिम्मत नहीं होती, लेकिन पंजाब के राज्यपाल रोज राजनीति करने का बहाना ढूंढ़ते हैं।

विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लेते हुए कंग ने सवाल किया कि खुद को पंजाब समर्थक कहने वाले इन दलों ने तब कुछ क्यों नहीं कहा जब हाल ही में पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर राज्यपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और हरियाणा को यूनिवर्सिटी में हिस्सा देने की वकालत की। इस पर विपक्ष क्यों नहीं बोला।

VIDEO- भगवंत मान सरकार के खिलाफ रची जा रही है बड़ी साजिश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *