Weather Update Today: चक्रवात के चपेट में कई राज्य, पंजाब समेत कई राज्यों में दिखेगा असर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 15 Jun 2023

नई दिल्ली। Weather Update Today: देश में चक्रवात तूफान बिपरजॉय के कारण कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश जारी है। ये चक्रवात सौराष्ट्र और कच्छ के तट से टकराएगा, लेकिन देशभर में इसका असर दिखना शुरू हो गया है। कई राज्यों में बीते दो दिनों के भीतर गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी सहित कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, देश के पश्चिमी-दक्षिणी राज्यों में 15 और 16 जून को बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने दिल्ली में 15 और 16 जून को गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि 17 जून को भी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

इधर, मौसम विभाग ने राजस्थान में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही केरल, अरुणाचल प्रदेश मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश होने का अनुमान है। इसे लेकर मौसम विभाग ने इन राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है।

आईएमडी ने बताया कि महाराष्ट्र में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह तक महाराष्ट्र में तापमान चढ़ा रहेगा। हालांकि, इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गोवा, गुजरात, बंगाल में बारिश होने की संभावना है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में एक सप्ताह तक तापमान में कमी होने की संभावना नहीं है। यानी कि इन राज्यों में गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान, बिपरजॉय की वजह से कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दिन के दौरान गर्म हवाएं चल सकती है।

VIDEO- भगवंत मान सरकार के खिलाफ रची जा रही है बड़ी साजिश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *