Boat Accident: 500 लोगों से भरी नाव समुद्र में डूबी, 79 की मौत, कई लापता

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 237 शब्द|📅 15 Jun 2023

डेली संवाद, ग्रीस। Boat Accident: प्रवासियों को ले जा रही एक मछली पकड़ने वाली नाव मंगलवार देर रात ग्रीस के तट पर पलट गई, जिससे कम से कम 79 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये सभी प्रवासी यूरोप जाने की कोशिश कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

कोस्ट गार्ड, नेवी और एयर फोर्स ने रात भर बड़े पैमाने पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने यात्री लापता हैं। तटरक्षक बल के प्रवक्ता ने सरकारी ईआरटी टीवी को बताया कि यात्रियों की संख्या का सटीक अनुमान देना असंभव है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि 80-100 फीट की नाव अचानक एक तरफ मुड़ने के बाद पलट गई और कुछ देर बाद डूब गई।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

तटरक्षक बल के एक बयान के मुताबिक, जब उनके जहाजों और वाणिज्यिक जहाजों ने नाव को बचाने के लिए बार-बार प्रयास किए, तो उन्हें ऐसा करने से रोक दिया गया। नाव पर सवार लोग कहते रहे कि वे इटली जाना चाहते हैं। तटरक्षक अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 1 बजकर 40 मिनट पर नाव का इंजन खराब होने के बाद नाव डूबने लगी।

VIDEO- भगवंत मान सरकार के खिलाफ रची जा रही है बड़ी साजिश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *