IKIO Lighting share price: आईकियो लाइटिंग की बंपर शुरुआत, पहले दिन ही निवेशकों को किया मालामाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 16 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। IKIO Lighting share price: एलईडी लाइट बनाने वाली कंपनी आईकेआईओ लाइटिंग के शेयरों की शुक्रवार को दमदार लिस्टिंग (IKIO Lighting Listing) हुई। एनएसई पर कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से 37.71 फीसदी प्रीमियम या 107.5 रुपये के उछाल के साथ 285 रुपये के स्तर पर लिस्ट हुए।

बीएसई पर कंपनी के शेयर 37.19 फीसदी के उछाल के साथ 391 रुपये के स्तर पर लिस्ट हुए। अनलिस्टेड मार्केट में IKIO Lighting के शेयर 99 रुपये के प्रीमियम के साथ उपलब्ध थे। इससे संकेत मिल रहे थे कि कंपनी की शेयरों की दमदार लिस्टिंग हो सकती है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने 607 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इस आईपीओ से होने वाली आमदनी का इस्तेमाल कंपनी कर्जों को चुकाने, अपनी सब्सिडियरी आईकेआईओ सॉल्यूशन्स के लिए नोएडा में नई फैसिलिटी लगाने और अन्य सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। इसके तहत कंपनी ने नए शेयर जारी कर 350 करोड़ रुपये जुटाए हैं। वहीं, मौजूदा प्रमोटर्स ने 90 लाख इक्विटी शेयरों की पेशकश की है।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से दमदार रिस्पांस मिला। इस तरह यह आईपीओ इस साल का अब तक का सफल आईपीओ साबित हुआ। IKIO Lighting को 67 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। क्वालिफाइड इंस्टीच्युशनल बायर्स की कैटेगरी में इस आईपीओ को 163.58 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ। इसी तरह नॉन-इंस्टीच्युशनल इंवेस्टर्स की कैटेगरी में इस आईपीओ को 63.35 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ।

VIDEO- भगवंत मान सरकार के खिलाफ रची जा रही है बड़ी साजिश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *