Punjab News: मान सरकार ने पंजाब के 2950 गाँवों के लिए उठाया बड़ा कदम

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 494 शब्द|📅 16 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: गाँवों की नुहार बदलने के मकसद और राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लक्ष्य को पूरा करने की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए पंजाब सरकार ने जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत तरल अवशेष के प्रबंधन, ख़ास तौर पर छप्पड़ों में जा रहे गंदे पानी के प्रबंधन के लिए कुल 140.25 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

इस राशि में से करीब 103 करोड़ रुपये भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने जारी किए हैं। यह राशि पंजाब के 2950 गाँवों में ख़र्च की जाएगी। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि गाँवों में गंदे पानी के प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 140.25 करोड़ रुपए जारी किए हैं जिससे गंदे पानी की निकासी और तरल अवशेष को प्रभावशाली तरीके के साथ संभाला जा सके।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

उन्होंने बताया कि इस राशि से सभी 23 जिलों के 2950 गाँवों को कवर किया जा रहा है जिससे गाँवों में साफ़-सफ़ाई और गंदे पानी का सार्थक तरीके से प्रबंधन किया जा सके। उन्होंने बताया कि अमृतसर ज़िले के 288 गाँवों को 11.84 करोड़ रुपए, बरनाला के 89 गाँवों को 8.66 करोड़ रुपए, बठिंडा के 226 गाँवों को 10.50 करोड़ रुपए, फरीदकोट के 35 गाँवों को 5. 28 करोड़ रुपए और फतेहगढ़ साहिब के 42 गाँवों को 1.27 करोड़ रुपए की राशि तरल अवशेष के प्रबंधन के लिए दी गई है।

इसी तरह फाजिल्का के 57 गाँवों को 6.49 करोड़ रुपए, फ़िरोज़पुर के 44 गाँवों को 1.22 करोड़ रुपए, गुरदासपुर के 604 गाँवों को 10.32 करोड़ रुपए, होशियारपुर के 89 गाँवों को 2.83 करोड़ रुपए, जालंधर के 107 गाँवों को 3.80 करोड़ रुपए, कपूरथला के 73 गाँवों को 1.58 करोड़ रुपए और लुधियाना के 196 गाँवों को 8.63 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

जिम्पा ने बताया कि उधर मालेरकोटला के 78 गाँवों को 3.12 करोड़ रुपए, मानसा के 126 गाँवों को 9.97 करोड़ रुपए, मोगा के 99 गाँवों को 12.11 करोड़ रुपए, मोहाली के 71 गाँवों को 2.20 करोड़ रुपए, मुक्तसर के 40 गाँवों को 8.84 करोड़ रुपए, नवांशहर के 44 गाँवों को 75.63 लाख रुपए, पठानकोट के 75 गाँवों को 2.38 करोड़ रुपए, पटियाला के 149 गाँवों को 4.44 करोड़ रुपए, रोपड़ के 81 गाँवों को 1.63 करोड़ रुपए, संगरूर के 139 गाँवों को करीब 9.59 करोड़ रुपए और तरन तारन के 215 गाँवों को 12.71 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गाँवों के सर्वांगीण विकास के लिए भरपूर कोशिशें कर रही है और साफ़ पीने योग्य पानी की सप्लाई के साथ-साथ तरल और ठोस अवशेष के प्रबंधन की तरफ ख़ास ध्यान दे रही है जिससे राज्य के गाँवों को आदर्श गाँव बनाया जा सके।

VIDEO- भगवंत मान सरकार के खिलाफ रची जा रही है बड़ी साजिश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *