YouTube Channel Monetization: YouTube ने बदले नियम, अब पैसा कमाना हुआ और भी आसान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 306 शब्द|📅 16 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। YouTube Channel Monetization: अगर आप भी यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर हैं और कमाई को लेकर चिंतित हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब आपको अपने यूट्यूब चैनल के मोनेटाइजेशन की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब आपका यूट्यूब चैनल 500 चैनल सब्सक्राइबर होने के बाद भी मोनेटाइज किया जा सकता है। कंपनी ने इसके लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है।

इससे पहले चैनल की मोनेटाइजेशन करने के लिए 1000 सब्सक्राइबर की जरूरत होती थी। YouTube ने कहा है कि वह YouTube सहयोगी कार्यक्रम के लिए पात्रता को कम कर रहा है और कम अनुयायियों वाले सामग्री निर्माताओं के लिए मुद्रीकरण प्रक्रिया को आसान बना रहा है। कंपनी मॉनेटाइजेशन प्रोसेस की लिमिट घटा रही है। यानी अब कम फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स भी अपने यूट्यूब चैनल को मोनेटाइज कर सकेंगे और कमाई शुरू कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इसके साथ ही यूट्यूब ने 4000 वॉच ऑवर्स को भी घटाकर 3000 घंटे कर दिया है। यानी अब एक साल में सिर्फ 3000 वॉच ऑवर पूरे करने होंगे। इसके साथ ही साथ ही YouTube Shorts व्यूज 10 मिलियन से घटाकर 3 मिलियन कर दिए गए हैं। यानी चैनल को मोनेटाइज करने के लिए 90 दिनों में 30 लाख Youtube Shorts व्यूज होने चाहिए।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

यहां हम आपको बता दे कि यह नियम सबसे पहले अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ताइवान और दक्षिण कोरिया में लागू किए जाएंगे। इसके बाद इसे दूसरे देशों में भी लागू किया जा सकता है। YouTube के नए Monetization प्रोसेस से छोटे और नौसिखिए YouTubers को बहुत फायदा होने वाला है। उनके पास अब YouTube पर अपनी सामग्री का Monetization करने के अधिक अवसर होंगे।

VIDEO- भगवंत मान सरकार के खिलाफ रची जा रही है बड़ी साजिश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *