Punjab News: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध निर्माणों पर चली डिच, भारी हंगामा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 302 शब्द|📅 16 Jun 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: गुरु नगरी अमृतसर में आज नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। नगर  निगम ने आज अवैध निर्माणों पर डिच चलाई। नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के दिशा निर्देशों पर एमटीपी की देखरेख में आपरेशन डिमोलेशन चलाया गया। इसमें कई अवैध निर्माण ढहा दिए गए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

बिल्डिंग ब्रांच द्वारा आज नार्थ, साऊथ के अतिरिक्त वेस्ट जाने में अवैध बनी इमारतों पर डिच चला कर गिराया गया। एमटीपी मेहरबान सिंह की अगुवाई में ये कार्रवाई की गई। एमटीपी के मुताबिक विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी कि शहर में अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहे है जिस पर विभाग द्वारा रानी के बाग में निर्माणाधीन दुकानों को तोड़ा गया।

सुल्तानविंड रोड के एक ओर ईस्ट और दूसरी और साउथ जोन का क्षेत्र होने पर वहां पर निर्माणाधीन 5 कमर्शियल बिल्डिंग को जे.सी.बी. मशीन और हथोड़ो के साथ तोड़ा गया। अवैध तौर पर निर्माणाधीन बिल्डिंग को गिराने के लिए नगर निगम के पास मुकम्मल आधुनिक मशीनरी न होने के कारण हथोड़ो और जे.सी.बी. मशीन से निर्माण गिराने पर हादसे का खतरा बना रहता है। इससे निगम पूरी तरह से निर्माण नहीं गिरा पाता है।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

वहीं सुल्तानविंड रोड पर एक अस्पताल के साथ निर्माणाधीन बिल्डिंग को गिराते समय यहां से गुजर रही हाई वोल्टेज तारे टूट कर जमीन पर गिर गई। जिससे वहां पर खड़े दोपहिया वाहनों पर बिजली की तारे गिरने से कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। डॉक्टरों के अनुसार उनके अस्पताल में भारी संख्या में मरीज हैं, हाई वोल्टेज तारे टूटने से पूरे क्षेत्र की लाइट बंद हो गई है। इस दौरान बिजली सप्लाई भी प्रभावित रही।

VIDEO – नूरां सिस्टर्स की कौव्वाली पर झूम उठा पंडाल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *