Punjab News: पंजाब में अमित शाह की होने वाली रैली की तैयारियों का राजेश बाघा ने लिया जायजा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 357 शब्द|📅 16 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: मोदी सरकार के सुशासन और गरीब कल्याण के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर 18 जून को गुरदासपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आयोजित होने वाली रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के महासचिव राजेश बागा ने रैली स्थल का दौरा किया और वहां पर चल रही तैयारियां का जायजा लिया।

इस अवसर पर उनके साथ जिला प्रभारी व पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवबीर सिंह राजन, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी व भाजपा नेता आदि भी उपस्थित थे। राजेश बागा ने कहा कि केंद्र सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों को पंजाब में जन-जन तक पहुँचाने के लिए भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आह्वान पर राज्य में शुरू किए गए ‘महा-जनसंपर्क अभियान’ को बेहद सफलता मिली है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इसके तहत समूचे पंजाब में भाजपा कार्यकर्त्ता सुदूर स्थित घरों तक के दरवाजे खटखटा कर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों व जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करवा रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब में केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा हर जिले में पत्रकारवार्ता आयोजित करके केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा जा रहा है।

इसी कड़ी में विभिन्न संसदीय सीटों पर रैलियाँ आयोजित कर भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं द्वारा एनडीए सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष पेश किया जा रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 जून को गुरदासपुर की जनता से रु-ब-रु होंगें।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

राजेश बागा ने कहा कि मोदी सरकार 9 साल से सुशासन और गरीबों का कल्याण कर रही है, जिसके बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 जून को एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे तथा केंद्र की एनडीए सरकार की नौ साल की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश करें। इस मौके पर भाजपा पंजाब का नेतृत्व भी मौजूद रहेगा। उन्होंने सभी को इस रैली में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का भी आह्वान किया।

VIDEO – नूरां सिस्टर्स की कौव्वाली पर झूम उठा पंडाल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *