Crime News: सरकारी आवास पर गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा था JE, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, साले ने जमकर पीटा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 290 शब्द|📅 17 Jun 2023

बहराइच। Crime News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक ऐसा मामले सामने आया, जिससे जमकर हंगामा हुआ। बहराइच में बीती शाम उस समय हंगामा हो गया, जब एक इंजीनियर के सरकारी आवास पर अचानक उसकी पत्नी पहुंच गई। महिला के साथ उसके दो भाई भी थे। इस दौरान इंजीनियर और उसकी पत्नी के बीच पहले जमकर नोकझोंक हुई, इसके बाद महिला के दोनों भाइयों ने अपने जीजा की धुनाई कर दी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इंजीनियर की पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच भी जमकर नोकझोंक हुई। दरअसल, इंजीनियर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की नलकूप कॉलोनी में सिंचाई विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात है। इंजीनियर की पत्नी श्रावस्ती में सरकारी शिक्षक हैं। कुछ दिन से इंजीनियर अपनी पत्नी को बीमारी के चलते इलाज के सिलसिले में अपनी ससुराल रायबरेली छोड़ आया था।

इसी बीच इंजीनियर की पत्नी को किसी ने सूचना दे दी कि उनकी गैर मौजूदगी में उनका इंजीनियर पति अपने सरकारी आवास पर झांसी की रहने वाली गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा है। इस सूचना के बाद इंजीनियर की पत्नी अपने भाइयों के साथ पति के बहराइच स्थित सरकारी बंगले पर पहुंच गई। इस दौरान इंजीनियर कमरे में गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इंजीनियर को उसके दो साले ने जमकर पिटाई की। इस दौरान आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया और मौके पर पुलिस बुलाई गई। बाद में पुलिस थाने में मामला शांत करवाया गया। इंजीनियर की पिटाई और रंगरेलियां मनाने की खबर तेजी के साथ फैल गई।

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann का बड़ा कबूलनामा… देखें खुद को क्यों कहा पागल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *