Punjab Weather Update: पंजाब-हरियाणा में दिखेगा बिपोर्जॉय का असर, कई इलाकों में येलो अलर्ट, इस दिन हो सकती है मानसून की एंट्री

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 233 शब्द|📅 17 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और हरियाणा में चक्रवात बिपोर्जॉय का असर देखने को मिलेगा। जिससे 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बिपोर्जॉय तूफान का असर 19 जून तक दिखाई देने वाला है। चक्रवात बिपोर्जॉय राजस्थान के रास्ते हरियाणा के दक्षिणी हिस्से से मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

हरियाणा के 6 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद में बिपोर्जॉय तूफान का असर ज्यादा देखा जा रहा है। हरियाणा में तूफान बिपोर्जॉय के चलते बादल गरजने के साथ बारिश हो सकती है। बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने 18 जून से 20 जून तक हरियाणा के दक्षिणी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

इस बीच तापमान में भी कमी आएगी। 18 और 19 जून को बिपोर्जॉय तूफान का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब में लगातार बदलाव आ रहे हैं। हरियाणा और पंजाब पर एक चक्रवाती परिसंचरण लाने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मानसून 27-28 जून के आसपास आने की संभावना है, लेकिन मौसम विभाग ने अभी तक इस संबंध में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann का बड़ा कबूलनामा… देखें खुद को क्यों कहा पागल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *