डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। यहां एक महिला घर के सामने जमकर हंगामा किया और अपने मायके वालों से घर खाली करने पर अड़ गई। विवाहित महिला का आरोप है कि उसने अपनी मर्जी से लव मैरिज की थी। जिसके बाद परिवार वालों ने उससे अपना नाता ही तोड़ दिया। मामला बस्ती शेख का है।
विवाहिता ने कहा कि जिस घर में मायके वाले रह रहे हैं, वह उसका है और घर की किश्तें भी वह ही भर रही है। इसलिए वह घर खाली करवाने आई है। विवाहिता ने कहा कि जब से उसने लव मैरिज की है तब से दबाव बनाने के लिए परिवार वाले उसकी शिकायत कर रहे हैं।
ये भी पढें: गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा था JE, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा
जानकारी के मुताबिक बस्ती शेख में विवाहिता ने अपने भाई और मां पर आरोप लगाया के आज घर पर आने के बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट की। विवाहिता ने कहा कि जैसे उसने घर का गेट खटखटाया तो उसके भाई ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। उसे जूते मारे और उसके कपड़े तक फाड़ डाले। इसके बाद उसकी मां ने उसे धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया।
विवाहिता का कहना है कि जिस घर से उसे धक्के मार कर निकाला गया वह घर उसका है। उसने कहा कि उसके मायके वालों के पास यदि मकान का कोई सुबूत है तो वह दिखाएं। उन्होंने कहा कि अब वह घर को खाली करवा कर ही दम लेंगी। उसने कहा कि जिस तरह का व्यवहार मायके वालों ने किया, उससे अब वह उसके लिए मर चुके हैं और वह उनके लिए मर चुकी है।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
मायके वालों का कहना है कि उनकी बेटी ने जो भी आरोप लगाए हैं वह सारे झूठे हैं। उसके साथ कोई मारपीट नहीं की गई। उसने अपनी मर्जी से शादी की है तो वह खुद अपनी जिंदगी को देखे। उनका बेटी की जिंदगी में कोई दखल नहीं है न ही कोई रिश्ता है। सारे गहने वह यहां से अपने साथ ले जा चुकी है।
हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann खुद को क्यों कहा पागल, देखें






