Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- ‘कुएं में कूदकर जान दे दूंगा, लेकिन…’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 18 Jun 2023

नई दिल्ली। Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस (Congress) में शामिल होने के सवाल से जुड़ा एक किस्सा सुनाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एक बार एक नेता ने उन्हें कांग्रेस में शामिल होने की सलाह दी थी। जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि वह उस पार्टी में शामिल होने के बजाय कुएं में कूद जाएंगे।

ये भी पढ़ें: लव मैरिज के बाद युवती ने किया बड़ा हंगामा, युवकों ने की पिटाई

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस के 60 साल के शासन में हुए कामों की तुलना में बीजेपी सरकार ने पिछले नौ सालों में देश में दोगुना काम किया है। नितिन गडकरी ने मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर महाराष्ट्र के भंडारा में एक सभा को संबोधित करते हुए ये बात कही।

इस दौरान उन्होंने बीजेपी में अपने शुरुआती दिनों को याद किया और पार्टी के अब तक के सफर पर भी बात की। नितिन गडकरी ने कांग्रेस के दिवंगत नेता श्रीकांत जिचकर की ओर से उन्हें दी गई सलाह को याद किया। उन्होंने कहा, “जिचकर ने एक बार मुझसे कहा था कि आप एक बहुत अच्छे पार्टी कार्यकर्ता और नेता हैं।

ये भी पढें: गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा था JE, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा

अगर आप कांग्रेस में शामिल हो जाते हैं, तो आपका भविष्य बहुत उज्ज्वल रहेगा, लेकिन मैंने उनसे कहा था कि मैं कांग्रेस में शामिल होने के बजाय कुएं में कूद जाऊंगा क्योंकि मेरा बीजेपी और उसकी विचारधारा में मजबूत भरोसा है। इसलिए मैं इसके लिए काम करना जारी रखूंगा।”

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann खुद को क्यों कहा पागल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *