डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है पिछले कुछ दिनों से पंजाब में हीट वेव (गर्म हवाएं) चल रही है जिसके चलते दोपहर के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। घरों में दुबके लोगों के कारण अधिकत्तर बाजार खाली नजर आ रहे हैं और व्यापार प्रभावित हो रहा है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब में पारा 42 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच सकता है जिसके कारण अभी पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे है। वहीं उत्तर भारत के लोग इस समय भीषण गर्मी से बेहाल हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के लोग लू की मार झेल रहे हैं। इससे लोगों की सेहत बिगड़ रही है।
ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई
इस बार केरल से मानसून की शुरूआत 1 सप्ताह लेट हुई थी जिसके चलते पंजाब में मानसून पहुंचने को अभी कुछ दिन लगेंगे। चक्रवात बिपरजॉय के कारण बारिश पर असर होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी देते हुए लू से बचने की सलाह भी दी है। जिन लोगों को पहले से ही किसी तरह की बीमारी है, उन्हें ज्यादा देर तक धूप में न निकलने की अपील की गई है।
CM भगवंत मान ने जालंधर को दी बड़ी सौगात, देखें






