Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट, जानिए कहां कितना हुआ पेट्रोल-डीजल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 338 शब्द|📅 20 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में गिरावट के बाद एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है। मंगलवार, 20 जून 2023 को कच्चा तेल बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहा था। कच्चे तेल का दाम 76 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा था। डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 0.24 फीसदी गिरकर 71.34 डॉलर प्रति बैरल पर है, तो वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.04 फीसदी चढ़कर 76.12 डॉलर प्रति बैरल पर था।

इस बीच, देश के तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स जारी कर दिए हैं। नई दिल्ली समेत कई शहरों में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कुछ ऐसे भी शहर हैं, जहां पेट्रोल-डीजल की कीमत में मामूली बदलाव हुआ है। नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये है और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है और कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां एक लीटर पेट्रोल 96.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर है। गाजियाबाद में एक लीटर पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 96.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर है। प्रयागराज में पेट्रोल 14 पैसे बढ़कर 96.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 13 पैसे घटकर 89.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पटना में एक लीटर पेट्रोल 108.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। राजस्थान के जयपुर में भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।

CM भगवंत मान ने जालंधर को दी बड़ी सौगात, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *