Ram Charan: राम चरण और उपासना के घर नन्ही परी ने लिया जन्म, खुशी से झूम उठा चिरंजीवी परिवार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 262 शब्द|📅 20 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Ram Charan: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) को जिस दिन का सालों से इंतजार था वो आ ही गया। राम चरण आज यानी 20 जून को एक बेटी के पिता बन गए हैं। लंबे समय से चिरंजीवी परिवार इस खास पल का इंतजार कर रहा था जो पूरा होते ही खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है। चिरंजीवी फैमिली इस खास मेहमान का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

लंबे समय से उपासना की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं थीं। जो राम चरण की पत्नी उपासना के हॉस्पिटल विजिट करने के बाद बढ़ गई थीं। हाल ही में राम चरण और उपासना ने शादी की 11वीं सालगिरह सेलिब्रेट की थी। 14 जून 2012 को राम चरण और उपासना शादी के बंधन में बंधे थे। अब इस कपल के घर नन्हीं किलकारियां गूंजी हैं। उपासना ने हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी अब दादा और उनकी पत्नी सुरेखा दादी बन गई हैं। इस खबर के आने के बाद राम चरण और उपासना के पूरे परिवार में खुशियां आ गई हैं। राम चरण के फैंस भी बेबी गर्ल की पहली झलक पाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। कपल ने दिसंबर 2022 में सभी को ये गुड न्यूज दी थी। जिसके बाद से ही कपल की हर अपडेट पर फैंस की नजर थी।

CM भगवंत मान ने जालंधर को दी बड़ी सौगात, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *