DIPS: डिप्स कॉलेज में विद्यार्थियों को रक्त दान महत्व के बारे में किया जागरूक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 299 शब्द|📅 20 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। DIPS: रक्त दान के प्रति देश की युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए हर साल विश्व रक्त दान दिवस मनाया जाता है। इस मौके डिप्स कॉलेज आफ एजुकेशन रड़ा मोड़ में रक्त दो, प्लाजमा दो, जीवन बांटो, बार-बार बांटो थीम पर सेमिनार, पोस्टर मेकिंग कंपीटिशन का आयोजन किया गया।

जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को रक्त दान महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से बताया कि ब्लड और ब्लड प्रोडक्ट्स के ट्रांसफ्यूजन से हर साल लाखों इंसानों की जान बचाई जाती है। ये उन रोगियों की मदद करने में काम आता है। इस दिन की शुरूआत 2005 में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रास और रेड क्रिसेंट सोसायटी द्वारा पहली बार मनाया गया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

टीचर्स ने बच्चों को रक्त दान से जुड़े कुछ आंकड़ों से अवगत करवाते हुए बताया कि भारत में तकरीबन 46 लाख लोग ही अपनी मर्जी से रक्त दान करते है इनमें से 6 से 10 प्रतिशत महिलाएं है। रक्त दान हमेशा रक्त बैंक में ही दान करना चाहिए क्योंकि जरूरत करने पर वह इसे रोगमुक्त करने रोगी को देते है। लड़कों के साथ लड़कियों को भी आगे आकर रक्त दान करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

प्रिंसिपल डॉ. ज्योति गुप्ता ने युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हुए कहा कि लोगों को लगता है कि रक्त दान करने से शरीर में रक्त कम होता है पर रक्तदान से दिल की सेहत में सुधार होता है, वजन कंट्रोल में रहता है। वहीं दूसरी तरफ कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का जोखिम कम होता है। इससे शरीर के साथ दिमाग पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।

CM भगवंत मान ने जालंधर को दी बड़ी सौगात, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *