Punjab Politics: भगवंत मान सरकार की नीयत और नीति साफ नहीं, पंजाबियों के सारे सपने पूरे करेगी भाजपा- अश्वनी शर्मा

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 687 शब्द|📅 20 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Politics: मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल के तहत पंजाब भाजपा ने राज्य की जनता को केंद्र की भाजपा सरकार के नौ वेश के सेवा शासन और गरीब कल्याण की उपलब्धियों से अवगत कराने के उद्देश्य को लेकर फिरोजपुर जिलाध्यक्ष अवतार सिंह जीरा की अध्यक्षता में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।

भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने फिरोजपुर के शहीदों की धरती को नमन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सेवा, सुसशन एवं गरीब कल्याण को समर्पित मोदी जी की नीतियों से आज देश आर्थिक रूप से मजबूत होकर, सैनिक सुरक्षा को आधुनिक करते हुए, भारत ने विश्व पटल पर अपनी साख बनाई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मोदी ने ऐसे अनेक कार्य पूर्ण कर दिए है जो वर्षो से लंबित थे। जिनमें गरीब कल्याण आवास योजना, शौच व्यवस्था, घर घर में शुद्ध जल पहुचाना आदि प्रमुख हैं। आज इस विशाल जनसभा ने सिद्ध कर दिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पक्की है। पंजाब के गांवों में बीजेपी को मिल रहे भारी जनसमर्थन को देखकर स्पष्ट है कि बीजेपी पंजाबियों की पहली पसंदीदा पार्टी बन चुकी है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल सेवा, गरीबों के कल्याण और सुशासन के लिए समर्पित रहे हैं। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई और जमीनी स्तर पर उतारी गई सभी योजनाएं गरीबों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। कोरोना महामारी के दौरान भाजपा की केंद्र सरकार ने देश के 140 करोड़ लोगों का मुफ्त टीकाकरण कर उनकी जान को बचाया और 83 करोड़ लोगों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया।

AAP की सरकार ने पंजाब को बर्बाद कर दिया- अश्वनी शर्मा

अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और भगवंत मान दोनों ही पंजाब से नशे से छुटकारा नहीं दिलवाना चाहते। इसलिए केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा अमृतसर में एनसीबी का कार्यालय खोलने की घोषणा का स्वागत करने के बजाय आपत्तिजनक टिप्पणी की है। भाजपा की केंद्र सरकार दिल्ली सिख नरसंहार के दोषियों को सज़ा दिलवाई, सिखों की काली सूची खत्म की, लंगर से जीएसटी खत्म किया।

मोदी पंजाब का विकास करना चाहते

मोदी पंजाब का विकास करना चाहते हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को बर्बाद करने पर तुली हुई है। केंद्र सरकार द्वारा पंजाब में गांवों के विकास के लिए भेजे गए पैसे को पंजाब सरकार हमारे किसानों, मंडियों और सड़कों पर खर्च करने के बजाय, पैसे का दुरूपयोग कर बैंक गारंटीयाँ आदि के लिए इसका उपयोग कर रही हैI

अश्वनी शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के विकास कार्यों के लिए पैसे की कमी नहीं आने देगी, लेकिन यह जरूरी है कि पंजाब सरकार पैसे का सही इस्तेमाल करेI उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाबियों के सभी सपनों को पूरा करेगी और सभी को समान सुविधाएं मुहैया कराएगीI पंजाब को खुशहाल, नशा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, कर्ज मुक्त और भयमुक्त बनाकर सभी वर्गों को सुविधाएं मुहैया कराएगी।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया और हमारी केंद्र सरकार ने बिना किसी भेदभाव के पंजाब के किसानों, मजदूरों, व्यापारियों सहित सभी वर्गों के लिए लाभकारी नीतियां बनाई और उन्हें सफलतापूर्वक लागू किया है। उन्होंने कहा कि किसी को विश्वास नहीं था कि जेएंडके से धारा-370 हटेगी, लेकिन भाजपा ने धारा-370 हटाकर अपना वादा पूरा किया।

मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाएंगे

हम पंजाब की सभी 13 की 13 लोकसभा सीटें जीतकर मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाएंगे।राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि फिरोजपुर में पीजीआई के सेटेलाइट सेंटर को जल्द चालू किया जाएगा और इस क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के शासन में पिछले 9 साल में जितने काम हुए हैं वह देश की आजादी के बाद आज तक नहीं हुए थे।

CM भगवंत मान ने जालंधर को दी बड़ी सौगात, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *