International Yoga Day: ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में अश्वनी शर्मा ने गणमान्य लोगों से की पंजाब की राजनीति व मौजूदा हालातों पर चर्चा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 547 शब्द|📅 21 Jun 2023

डेली संवाद, बठिंडा। International Yoga Day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बठिंडा में जिलाध्यक्ष सरूप सिंगला की अध्यक्षता आयोजित योग कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जहाँ योग किया, वहीं चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान बठिंडा के गणमान्य व्यक्तियों के साथ पंजाब की मौजूदा राजनीति पर व पंजाब की जनता को दरपेश आ रही समस्याओं पर विचार-विमर्श किया।

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभकारी है। योग का निरंतर अभ्यास शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति देता है। भारत में ऋषि मुनियों के दौर से योगाभ्यास होता आ रहा है। योग भारतीय संस्कृति से जुड़ा है, जिसका प्रसार अब विदेशों तक हो रहा है। विदेशों तक योग के प्रसार का श्रेय योग गुरुओं को जाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

भारतीय योग गुरुओं ने विदेशी जमीन पर योग की उपयोगिता और महत्व के बारे में जागरूक किया। आज दुनिया भर में योग को लोग अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं और योगासनों के अभ्यास से स्वस्थ मन और तन की प्राप्ति का प्रयास कर रहे हैं। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। योग से होने वाले इन्हीं फायदों के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है।

योग हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि लोग इसे लगातार अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। इसे करने से केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी कई सारे फायदे पहुंचते हैं। योग की इसी अहमियत को देखते हुए हर साल 21 जून को अंतररार्ष्ट्रीय विश्व योग दिवस मनाया जाता है। यह दिन खासतौर पर योग से होने वाले कई लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

योग एक प्राचीन अभ्यास है, जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई और इसने अपने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के लिए दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की है। उन्होंने सभी को योग करने का आह्वान किया। अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बने 15 महीने हो चुके हैं।

भगवंत मान केजरीवाल के उँगलियों पर नाच रहे

92 सीटों के साथ बड़ा बहुमत प्राप्त करने बाद आम आदमी पार्टी सत्ता के नशे में मदहोश होकर जहाँ भारत के संविधान से खिलवाड़ पर खिलवाड़ किए जा रही है वहीं पंजाब के सदन की मर्यादा को तार तार करते हुए जमकर दुरूपयोग कर रही है। भगवंत मान केजरीवाल के उँगलियों पर नाच रहे हैं और पंजाब पर केजरीवाल के नियंत्रण के खेल को पूरा करने के लिए केजरीवाल का हर आदेश मान कर पंजाब की जनता से धोखा दे रहे हैं।

पंजाब में हर फ्रंट पर आम आदमी पार्टी फेल हुई है। आप सरकार ने बड़े स्तर पर विज्ञापन देकर पंजाब को कर्ज में डूबा दिया है। यदि सरकार ने विज्ञापन देना है तो पंजाब में दे, लेकिन पंजाब सरकार विज्ञापन बंगाल, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान आदि राज्यों में भी जारी कर रही है, जिसका बोझ पंजाब के खजाने पर पड़ रहा है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *