Punjab News: राज्यपाल के पद की गरिमा को जमकर ठेस पहुँचा रही है आम आदमी पार्टी- जीवन गुप्ता

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 599 शब्द|📅 22 Jun 2023

डेली संवाद चंडीगढ़। Punjab News: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के पंजाब महासचिव जीवन गुप्ता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान व उनकी सरकार द्वारा पंजाब के माननीय राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को लेकर उठाए गए विवाद को लेकर पंजाब सरकार पर बरसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनकी सरकार जहाँ भरता रत्न बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर के लिखे भारत के संविधान की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा माननीय राज्यपाल के पद की गरिमा को भी जमकर ठेस पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने देश के संविधान का मजाक बना दिया है। भगवंत मान द्वारा विधानसभा के पवित्र सदन में लोगों के ज्वलंत मुद्दों पर बात करने के बजाय लोगों को असल मुद्दों से भटकाया जा रहा है। भगवंत मान सरकार ने पवित्र सदन को राजनीति का अखाड़ा बना दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

गुप्ता ने कहा कि पंजाब विधानसभा का सदन कोई कॉमेडी सर्कस का मंच नहीं जहाँ भगवंत मान अपने कॉमेडी शो कर रहे हैं। जीवन गुप्ता ने माननीय राज्यपाल द्वारा हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करने से मना किए जाने पर कहा कि माननीय राज्यपाल पर आरोप लगाने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद अरविन्द केजरीवाल को साथ लेकर हेलिकॉप्टर में अन्य चुनावी राज्यों की सैर कर रहे हैं और उसका दोष माननीय राज्यपाल पर मढ़ रहे हैं।

आम सरकार ने झूठ बोलने में पीएचडी कर रखी

हेलिकॉप्टर पंजाब सरकार का है, ना कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का। मुख्यमंत्री भगवंत मान, केजरीवाल व आम सरकार के मंत्रियों का झूठ बोलने के विश्व रिकार्ड से कौन परीचित नहीं है? इन लोगों ने झूठ बोलने में पीएचडी कर रखी है। भगवंत मान आरोप लगा रहे हैं कि माननीय राज्यपाल ज्यादा खर्च करते हैं, जबकि करोड़ों रुपए का हेलिकॉप्टर का व अन्य राज्यों सहित पंजाब में दिए गए झूठे विज्ञापनों का बोझ भगवंत मान सरकार ने पंजाब के खज़ाने पर डाला है।

पंजाब सरकार ने गुरुद्वारा एक्ट में संशोधन कर किया घटिया काम

यह पहली बार नहीं है कि आम आदमी पार्टी के नेता झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब पंजाब के सरकारी पदों पर केजरीवाल के चहेतों को फिट करने और पंजाबियों को धोखा देने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब गैरकानूनी है। जीवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार ने गुरुद्वारा एक्ट में संशोधन कर बहुत घटिया काम किया है। भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट राय है कि सरकार को धर्म या संप्रदाय के मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

इस बात से किसी को कोई आपत्ति नहीं है कि गुरबाणी के प्रसारण का अधिकार सभी को मिले। पूरी दुनिया में गुरबाणी कैसे पहुंचाई जाए, इस पर विचार किया जा सकता है। लेकिन जिस तरह से भगवंत मान सरकार यह सब कर रही है, उससे साफ है कि गुरबाणी का प्रसारण तो बहाना है, असल में सारा नियंत्रण भगवंत मान सरकार और केजरीवाल को अपने हाथ में करना है। बीजेपी इसकी कड़ी निंदा करती है।

उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार देश की संवैधानिक व्यवस्था को बार-बार चुनौती दे रही है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान बताएं कि उन मुद्दों का क्या हुआ जिन पर पहले विशेष सदन की बैठक बुलाई गई थी? विधायकों को किसने खरीदने की कोशिश की? कौन कौन से विधायक थे, जिन्हें खरीदने की कोशिश की गई? इस मसले पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है, इसे सार्वजनिक किया जाए।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *