Punjab News: कैबिनेट सब-कमेटी की तरफ से ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग को निर्देश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 385 शब्द|📅 22 Jun 2023

डेली संवाद,चंडीगढ़। Punjab News: वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा व प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल शामिल कैबिनेट सब-कमेटी ने ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग को सूबे की सभी पंचायतों का दिसंबर 2023 तक सोशल आडिट करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायतों के सोशल आडिट की इस रिपोर्ट को सार्वजनिक भी किया जाएगा।

कैबिनेट सब- समिति की तरफ से यह आदेश आज यहां पंजाब भवन में खेत मज़दूर यूनियन के साथ मीटिंग दौरान दिए गए। कैबिनेट सब-कमेटी ने विभाग को पंचायती ज़मीनों की बोली संबंधी विडीओग्राफी यकीनी बनाने के लिए भी कहा। इसी दौरान कैबिनेट सब-कमेटी ने अनुसूचित जातियों के लिए पंचायती ज़मीन की बोली संबंधी मामलों की जांच के लिए जाइंट डिवैल्पमैंट कमिशनर अमित कुमार का नेतृत्व अधीन एक तीन सदस्यीय कमेटी बनाने के आदेश दिए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

यह कमेटी पटियाला और दूसरे जिलों से सम्बन्धित मामलों की जांच करके 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस मौके कैबिनेट सब- समिति की तरफ से सभी जिलों के ए. डी. सी विकास को अनुसूचित जातियों के साथ सम्बन्धित बकाया शिकायतों का जल्दी निपटारा करने संबंधी भी निर्देश दिए।

मगनरेगा संबंधी मुद्दों पर विचार चर्चा दौरान वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा ने विभाग को सभी सरपंचों और पंचायत सदस्यों को मगनरेगा से सम्बन्धित नियमों की कापी भेजने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यह यकीनी बनाया जाये कि 18 साल से कम उम्र के किसी व्यक्ति का जोब् कार्ड न बनाया जाये। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में अभी तक मगनरेगा के अंतर्गत महिला मेट नहीं नियुक्त की गई वहां यह नियुक्ति जल्द से जल्द की जाये।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

मगनरेगा वर्करों की दिहाड़ी बढ़ाने संबंधी स. हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान इस संबंधी पहले से ही भारत सरकार को पत्र लिख चुके हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस संबधी केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जायेगा। अनुसूचित जातियों को 5-5 मरले के प्लाट’ देने संबंधी ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के आधिकारियों ने कैबिनेट सब-समिति को अवगत करवाया कि दिसंबर 2021 तक पंजाब भर में से 35303 आवेदन प्राप्त हुई थीं।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *