Accident News: जालंधर-नकोदर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, पंचर टायर बदल रहे दो ड्राइवरों को ट्रक ने रौंदा

Daily Samvad
2 Min Read
Accident News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 207 शब्द|📅 23 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Accident News: पंजाब में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर में थाना लांबड़ा के अधीन गांव सिंघां के नजदीक जालंधर-नकोदर हाईवे पर एक सड़क हादसे में दो ट्रक ड्राइवरों की मौत हो गई। घटना रात करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

दरअसल, दो ट्रकों के ड्राइवर पंचर हुए ट्रक का टायर जैक लगाकर बदल रहे थे तो पीछे से आए एक तेज रफ्तार टैंकर द्वारा इन्हें बुरी तरह से कुचल दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि ट्रकों के परखच्चे तक उड़ गए। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हालांकि दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच चल रही है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *