Kerala Crime Files: ओटीटी पर रिलीज हुई ‘केरल क्राइम फाइल्स’, सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर है यह सीरीज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 23 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Kerala Crime Files: बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘केरल क्राइम फाइल्स’ (Kerala Crime Files) का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार था। केरल क्राइम फाइल्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार की पहली मलयालम वेब सीरीज है। इस शो में लाल और अजू वर्गीज मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फाइनली ये मलयालम सीरीद ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर 23 जून यानी आज रिलीज हो गई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

इस सीरीज में अजु वर्गीस और लाल ने लीड रोल प्ले किया है। सीरीज को तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, बंगाली और मराठी सहित छह भाषाओं में रिलीज किया गया है। अहमद कबीर द्वारा निर्देशित, ‘केरल क्राइम फाइल्स एक क्राइम थ्रिलर है। ये सीरीज सब-इंस्पेक्टर मनोज के नेतृत्व में छह पुलिसकर्मियों की एक टीम के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक गेस्ट हाउस में एक सेक्स वर्कर की हत्या के मामले की जांच करते है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इसे राहुल रिजि नायर द्वारा प्रोड्यूस किया गया है और इसकी स्क्रिप्ट आशिक ने लिखी है। इसका म्यूजिक हेशम अब्दुल वहाब ने कंपोज किया है। अजू और लाल के अलावा सीरीज में देवकी राजेंद्रन, नवास वल्लिकुन्नु, संजू, झिन्ज शान और रूथ ने भी अहम रोल प्ले किया है। मलयालम सिनेमा कई शानदार सस्पेंस थ्रिलर और मर्डर मिस्ट्री फिल्मों के लिए जाना जाता है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *