IKGPTU: पंजाब की तीन यूनिवर्सिटीज में तीन अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में दाखिले को आई.के.जी.पी टी.यू ने लांच किया सेंट्रलाइज्ड एडमिशन पोर्टल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 372 शब्द|📅 23 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। IKGPTU: बी.टेक, बी.फार्मेसी, बी.आर्किटेक्चर कोर्सेस के फर्स्ट ईयर में दाखिलों के लिए आई.के.गुजराल पंजाब टेक्नीकल यूनिवर्सिटी जालंधर-कपूरथला (आई.के.जी पी.टी.यू) ने नोडल यूनिवर्सिटी के तौर पर शुक्रवार को सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल की शुरुआत कर दी है। यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो (डा.) सुशील कुमार मित्तल की तरफ से सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल का शुभारंभ किया गया।

यह पोर्टल मेजबान आई.के.जी पी.टी.यू जालंधर-कपूरथला मुख्य कैम्पस, उसके अमृतसर, होशियारपुर, मोहाली कैम्पस, सभी एफिलिएटेड कालेजों सहित एम.आर.एस पी.टी.यू बठिंडा एवं पी.ए.यू लुधियाना के दाखिले के लिए भी प्रभावी होगा। बी.टेक, बी.फार्मेसी, बी.आर्किटेक्चर कोर्सेज में दाखिलों के इच्छुक विद्यार्थी इस पोर्टल के जरिये पंजाब भर के विभिन्न कालेजों, यूनिवर्सिटी कैम्पस में मात्र 2000 रुपये की काउंसलिंग फीस भरकर अपने चुनिंदा कालेजों में इस कोर्सेस में दाखिलों के लिए आवेदन कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

चीफ कोऑर्डिनेटर एडमिशंस प्रो (डा) विकास चावला ने बताया कि सभी इच्छुक स्टूडेंट्स को 23 जून 2023 से 26 जून 2023 तक इस काउंसलिंग के पहले चरण के लिए आवेदन करना होगा। पहले चरण का परिणाम 29 जून 2023 को घोषित किया जायेगा। सीट आवंटन 30 जून से 04 जुलाई तक होगा। डिप्टी कंट्रोलर डा. नित्या शर्मा ने बताया कि दूसरे चरण की काउंसलिंग 05 जुलाई से शुरू होकर 07 जुलाई तक चलेगी, जिसका परिणाम 11 जुलाई को घोषित किया जायेगा। दूसरे चरण की काउंसलिंग का सीट आवंटन 12 जुलाई से 15 जुलाई तक होगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

पोर्टल लांच के अवसर पर कुलपति प्रो (डा.) सुशील कुमार मित्तल ने इस बात पर ख़ुशी जताई कि यूनिवर्सिटी की आई.टी टीम, अकादमिक विभाग, वित्त विभाग, कालेज डेवलपमेंट सभी ने मिलकर इस पोर्टल का निर्माण यूनिवर्सिटी स्तर किया है। उन्होंने स्वयं निर्मित टेक्नोलॉजी को प्रभावी बनाना के लिए सभी से मिलकर काम करने की बात कही।

इस अवसर पर डीन कालेज डेवलपमेंट डा. बलकर सिंह, वित्त अधिकारी डा.एस.एस वालिया, कंट्रोलर एग्जामिनेशन डा. परमजीत सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा.गौरव भार्गव, डिप्टी कंट्रोलर अकादमिक डा.नित्या शर्मा, डिप्टी रजिस्ट्रार आई.टी ऋषि गुप्ता, डिप्टी रजिस्ट्रार रजनीश शर्मा, प्रोग्रामर दीपक सिडाना, आशीष कुमार व अन्य उपस्थित रहे।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *