Oman vs Sri Lanka: ओमान के खिलाफ श्रीलंका की दमदार जीत, अब वर्ल्ड कप खेलने के लिए करना होगा ये काम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 392 शब्द|📅 23 Jun 2023

नई दिल्ली। Oman vs Sri Lanka: वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफायर में श्रीलंका और ओमान के बीच मुकाबला खेला गया, जहां श्रीलंका ने एकतरफा अंदाज में ओमान को 10 विकेट से रौंद दिया। श्रीलंका की यह लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ ही श्रीलंकाई टीम पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर बनी हुई है।

आपको बता दे कि श्रीलंका ने सिर्फ 15 ओवर में ही इस मैच को जीत लिया। ओमान की टीम ने हर क्षेत्र में श्रीलंका ने मुकाबले बेहद खराब प्रदर्शन किया। ओमान और श्रीलंका के बीच खेले गए इस मैच की बात करे तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने आई ओमान की टीम शुरुआत के ही इस मैच में बैकफुट पर थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

यही कारण रहा कि उनकी टीम 30.2 ओवर में ही 98 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के सामने इस मैच में 99 रनों का एक छोटा सा लक्ष्य था। जिसे उनकी टीम ने बिना विकेट खोए 15 ओवर में ही 100 रन बनाकर चेज कर लिया। इस दौरान श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पाथुम निस्सांका ने 37 और दिमुथ करुणारत्ने ने 61 रनों की पारी खेली। मैच की पहली पारी में भी श्रीलंका ने अपने गेंदबाजों के दमपर दबदबा बनाए रखा।

श्रीलंकाई गेंदबाज वानिंदु हसरंगा ने पहली पारी में 7.2 सिर्फ 13 रन देकर 5 विकेट झटके। हसरंगा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। श्रीलंकाई टीम वनडे वर्ल्ड कप के लिए खेले जा रहे क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन कर रही है। श्रीलंका को भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए अगर क्वालीफाई करना है तो उन्हें अभी और मेहनत करने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

क्वालीफायर में श्रीलंकाई टीम ने अभी सिर्फ दो मुकाबले खेले हैं जिनमें उन्हें जीत हासिल हुई है। श्रीलंका अगर अपने आने वाले तीन मैचों में से दो में जीत हासिल कर लेती है तो वह अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। जहां उन्हें राउंड ऑफ 6 में टॉप 2 में आना होगा। श्रीलंका अगर ऐसा कर लेती है तब उनकी टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *