Jalandhar News: जालंधर के 12 गांवों के बाद अब इन 5 कालोनियों को निगम की हद में लाने की कवायद, निकाय मंत्री बलकार सिंह से मिले दर्जनों लोग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 23 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नई वार्डबंदी पर छिड़े घमासान के बीच जालंधर के पांच कालोनियों के लोगों ने स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह से मिलकर नई मांग रखी है। इन कालोनियों के लोगों ने स्थानीय निकाय मंत्री से कहा है कि जब विधायक परगट सिंह 12 गांवों को निगम में शामिल करवा सकते हैं तो उनकी कालोनियां निगम की हद में क्यों नहीं शामिल की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

विर्क एंक्लेव के परमजीत महे की अगुवाई में टावर एंक्लेव-1, टावर एंक्लेव-2, टावर एंक्लेव-3 और सुखमणि एंक्लेव के दर्जनों लोग चंडीगढ़ में स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह मुलाकात की। इन लोगों ने मांग रखी कि उनकी पांचों कालोनियों को नगर निगम की हद में शामिल किया जाए।

परमजीत महे ने बताया कि विर्क एंक्लेव, टावर एंक्लेव-1, टावर एंक्लेव-2, टावर एंक्लेव-3 और सुखमणि एंक्लेव के लोग नगर निगम को सभी तरह के टैक्स चुकाते हैं। हाउस टैक्स, पानी-सीवरेज टैक्स, बिल्डिंग ब्रांच को नक्शा फीस, एनओसी फीस के साथ तमाम टैक्स निगम दफ्तर में जमा करवाते हैं, तो फिर इनकी कालोनियों को निगम की हद में क्यों शामिल नहीं किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

परमजीत सिंह महे ने कहा कि विधायक परगट सिंह ने कैंट हलके के 12 गांवों को नगर निगम की हद में शामिल करवा दिया, जिससे पांच वार्ड बढ़ा दिए गए, क्या उनकी पांच कालोनियों को निगम हद में शामिल नहीं किया जा सकता है। स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने भरोसा दिया है कि उनकी कालोनियां भी निगम हद में शामिल करवाई जाएंगी।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *