Weather Update Today: मानसून की दस्तक, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, जाने अपने शहर का हाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 427 शब्द|📅 24 Jun 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update Today: देश के कई प्रदेशों में मानसून ने दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में दक्षिणी भारत में काफी व्यापक वर्षा होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी 25 जून से 27 जून के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। देश के अलग-अलग हिस्सों (दक्षिण, पश्चिमी, मध्य और पूर्वी) में बारिश होने से अधिकतम तापमान के 3 डिग्री से 5 डिग्री तक गिरने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

आईएमडी ने अपने दैनिक मौसम पूर्वानुमान में 24 जून से 27 जून तक दिल्ली, बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। वहीं इस अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मानसून की दस्तक के बाद देश को हीटवेव से राहत मिल गई है। हालांकि, कुछ राज्यों में अत्यधिक गर्मी पड़ने से पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है।

बता दें कि इस बार मानसून देरी से आया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक तेलंगाना के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। मानसून के छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी आगे बढ़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 24 से 26 जून के दौरान ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 24 जून को अरुणाचल प्रदेश और बिहार में, 24, 26 और 27 जून को असम और मेघालय में, 27 जून को ओडिशा और 25 और 26 जून को झारखंड, 24 से 27 जून तक नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में, 24 और 26 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

जम्मू और कश्मीर में छिटपुट गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा होने की संभावना है। 24 से 27 जून के दौरान कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश और 25-27 जून के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना है। आईएमडी ने यह भी कहा कि अलग-अलग स्थानों पर भारी/बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *