PM Modi USA Visit: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने गाया राष्ट्रगान ‘जन गण मन’, फिर छुए पीएम मोदी के पैर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 24 Jun 2023

डेली संवाद, अमेरिका। PM Modi USA Visit: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वाशिंगटन के रोनाल्ड रीगन सेंटर में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करके अमेरिका की अपनी चार दिवसीय राजकीय यात्रा का समापन किया। कार्यक्रम के अंत में अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन (Mary Millben) ने भारत का राष्ट्रगान जन गण मन गाया। राष्ट्रगान खत्म होने के बाद मिलबेन ने पीएम मोदी की ओर बढ़े और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

वहीं इससे पहले रोनाल्ड रीगन में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबने जो अमेरिका में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की तस्वीर बनाई है। इसके लिए आप सबको बधाई देता हूं। मुझे अमेरिका में जितना सम्मान मिल रहा है, इसका श्रेय अमेरिका में आपकी मेहनत और अमेरिका के विकास के लिए किए जा रहे आपके प्रयासों को जाता है। अमेरिका में रहने वाले मां भारती की हर संतान का अभिनंदन करता हूं।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में हो रही इस प्रगति का सबसे बड़ा कारण है भारत का आत्मविश्वास। 140 करोड़ भारतवासियों का आत्मविश्वास ही है जो देश आज प्रगति के राह पर है। पीएम मोदी ने कहा कि सैकड़ों वर्षों की गुलामी ने ये आत्म विश्वास हमसे छीन लिया था। आज जो नया भारत हमारे सामने है, उसमें वो आत्मविश्वास लौट आया है। ये वो भारत है, जिसे अपना रास्ता पता है, दिशा पता है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *