Ruturaj Gaikwad: रुतुराज गायकवाड़ को मिली टीम इंडिया में जगह, खुशी से झूम उठे डेवोन कॉनवे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 24 Jun 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Ruturaj Gaikwad: BCCI ने बीते दिन यानी शुक्रवार, 23 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया। टीम इंडिया को अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है, जहां उसे दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

बीसीसीआई ने चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया है। गायकवाड़ पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए गए हैं। गायकवाड़ के सेलेक्शन पर चेन्नई सुपर किंग्स के उनके साथी ओपनर डेवोन कॉनवे ने ट्वीट किया है।

उनका रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में तीन नए चेहरों को शामिल किया गया है।  इसमें लेफ्ट हैंड बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल, राइड हैंड बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

इन तीनों ही खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था। गायकवाड़ को टेस्ट के साथ-साथ वनडे सीरीज के लिए भी चुना गया है। गायकवाड़ के अलावा मुकेश कुमार को भी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए चुना गया है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

https://youtu.be/W-4qoS8bTvg
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *