Shahzada Dawood: कौन है पाकिस्तानी रईस शहजादा दाऊद, टाइटन हादसे में चली गई थी जान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 347 शब्द|📅 24 Jun 2023

नई दिल्ली। Shahzada Dawood: टाइटैनिक जहाज के मलबे को दिखाने गई पनडुब्बी समंदर के अंदर हादसे का शिकार हो गई। जिससे विमान में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पनडुब्बी ऑपरेट करने वाली कंपनी ओसियनगेट ने गुरुवार देर रात इस बात की पुष्टि की।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

कंपनी ने बयान जारी करते हुए बताया कि हमारे सीईओ स्टॉकटन रश, शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद, हामिश हार्डिंग और पॉल-हेनरी नार्जियोलेट अब हमारे बीच नहीं रहे। गौरतलब है कि रविवार को पनडुब्बी टाइटन में सवार होकर ये सभी लोग 1912 में डूबे टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने के लिए गहरे समुद्र में गए थे।

शहजादा दाऊद के बारे में पांच मुख्य बातें

  1. हादसे का शिकार हुए शहजादा दाऊद और उनका 19 वर्षीय बेटा सुलेमान मूल रूप से पाकिस्तान के रहने वाले थे. वे पाकिस्तान के प्रभावशाली दाऊद राजवंश के सदस्य थे. यह परिवार पकिस्तान के सबसे अमीर लोगों गिना जाता है. 48 वर्षीय शहजादा दाऊद पाकिस्तान के कराची स्थित एक निवेश एवं होल्डिंग कंपनी दाऊद हरक्यूलिस के उपाध्यक्ष थे.
  2. शहजादा यूके बेस्ड प्रिंस ट्रस्ट चैरिटी बोर्ड के भी सदस्य थे. शहजादा दाऊद का मुख्य काम नवीकरणीय ऊर्जा और प्रोद्योगिकी पर केंद्रित था. इसके अलावा शहजादा ‘द प्रिंस ट्रस्ट’ के बोर्ड सदस्य, SETI संस्थान के बोर्ड सदस्य और द दाऊद फाउंडेशन के ट्रस्टी भी थे.
  3. शहजादा दाऊद ने इंग्लैंड में बकिंघम विश्वविद्यालय में जाने से पहले फिलाडेल्फिया में पढाई की थी. जहां उन्होंने 1998 में स्नातक की डिग्री हासिल की थी.
  4. शहजादा दाऊद अपनी पत्नी और दो बच्चों समेत ब्रिटेन में रहते थे. दाऊद समूह के एक बयान के अनुसार, उनकी रुचि में वन्यजीव फोटोग्राफी, बागवानी और प्राकृतिक चीजों की खोज शामिल थी.
  5. 2012 में शहजादा दाऊद को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने यंग ग्लोबल लीडर के रूप में चुना था. रिपोर्ट के अनुसार, शहजादा दाऊद की अनुमानित संपत्ति लगभग 13.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर है.
ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *