⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 187 शब्द|📅 24 Jun 2023
डेली संवाद, बटाला। Firing In Punjab: पंजाब के बटाला से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बटाला में फायरिंग हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो अज्ञात नौजवान पहले शोरूम में घुसे और उसके बाद उन्होंने वहां पर सरेआम फायरिंग करना शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
जानकारी के मुताबिक फायरिंग के दौरान 3 लोगों को गोलियां लगी है जिन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावर समान खरीदने के बहाने शोरूम में आए जिसके बाद उन्होंने शोरूम में फायरिंग कर दी।
ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी
इस घटना में दुकान में मौजूद शोरूम मालिक, उसके बेटे और उसका पिता घायल हो गए है। उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।
Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें








