Gold-Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी, रेट में भारी गिरावट

Daily Samvad
2 Min Read
Gold-Silver Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 24 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सर्राफा बाजार से सोने-चांदी (Gold-Silver) के आभूषण खरीदने की सोच रहे उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। मेरठ सर्राफा बाजार खुलने के बाद चौथे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। जानकारी के मुताबिक शनिवार 24 जून को 22 कैरेट सोने की कीमत में 275 रुपये की गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इसके साथ ही चांदी भी 900 रुपये गिरकर 70400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। आपको बता दें कि शनिवार यानी 24 जून को अगर आप मेरठ सर्राफा बाजार से 22 आभूषण खरीदना चाहते हैं। इसके लिए आपको 55,366 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे। शुक्रवार 23 जून को मेरठ सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 184 रुपये गिरकर 55,641 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई।

वहीं 22 जून को 22 कैरेट ज्वेलरी 55825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खरीदी गई। जबकि बुधवार 21 जून को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 56,237 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इतना ही नहीं 18, 19, 20 जून को मेरठ सर्राफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम की कीमत 56,358 रुपये थी। इसी कड़ी में 24 जून यानी शनिवार को 18 कैरेट ज्वेलरी की कीमत 45,300 रुपये तय की गई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

शुक्रवार, 23 जून को ग्राहकों को 45,525 रुपये का भुगतान करना पड़ा। जबकि 22 जून गुरुवार को 18 कैरेट सोने की कीमत 45,678 रुपये और 21 जून को 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 46,012 रुपये थी। 18, 19, 20 जून को 46075 रुपये। वहीं, अगर आप आज 14 कैरेट सोना खरीदना चाहते हैं। इसके लिए आपको 35,233 रुपये की कीमत पर खरीदना होगा।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *