Australia Visa: ऑस्ट्रेलिया सरकार द्वारा भारतीय छात्रों को खुशखबरी, वीजा नियमों में दी गई ढील

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 238 शब्द|📅 24 Jun 2023

डेली संवाद, ऑस्ट्रेलिया। Australia Visa: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे में दोनों मुल्कों के बीच कई अहम समझौते हुए जिनमें इमीग्रेशन के मुद्दे पर विशेष रूप से हस्ताक्षर हुए। ऑस्ट्रेलिया इमीग्रेशन ने भारतीय विद्यार्थियों के लिए 1 जुलाई से वीजा नियमों में कई बदलाव किए हैं। जहां अब तक सालाना 1,60,000 नए वीजा प्रदान करने का लक्ष्य था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

वहीं अब इसे बढ़ाकर 1,90,000 कर दिया गया है। ताजा एग्रीमैंट के अनुसार भारतीय छात्र जो तृतीयक शिक्षा में ग्रैजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं, वे अब शिक्षा पूर्ण करने के बाद बिना किसी वीजा स्पांसरशिप के आस्ट्रेलिया में 8 साल तक का वर्क परमिट हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा टैम्परेरी ग्रैजुएट सब क्लास 485 वीजा धारकों के लिए एक से दो साल के अतिरिक्त पोस्ट स्टडी वर्क राइट्स भी मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

पार्ट टाइम काम करने वाले अब 40 घंटे की बजाय 48 घंटे प्रति सप्ताह काम कर सकेंगे। इमीग्रेशन के इस नए पायलट प्रोग्राम को मैट्स नाम से संबोधित किया गया है। इसके तहत अत्यधिक कुशल भारतीय लोग जो आर्टीफिशियल इंटैलीजैंस, एग्रीटैक, फिन टैक आदि पेशे से आते हैं, वे अब 2 साल तक का वर्क परमिट हासिल कर सकेंगे।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *