Punjab Weather: पंजाब में आ रहा है मानसून, इस दिन भारी बारिश का अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 239 शब्द|📅 25 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Weather:  पंजाब में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। फिलहाल लोगों को अभी भारी उमस व प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने से थोड़ी राहत भी मिली है। अगर प्री-मानसून की बात करें तो 26 से 28 जून बीच यह दिल्ली में दाखिल हो जाएगा व फिर पंजाब की बारी आएगी।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मिली जानकारी अनुसार जुलाई के पहले पखवाड़े के अंत में राज्य में मानसून आने की संभावना जताई जा रही है। बिपरजॉए तूफान कारण मानसून की रफ्तार ढीली हो गई थी। तूफान का असर खत्म होते ही मानसून ने फिर जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। गत 14 वर्षों दौरान 6 बार ऐसे मौके आए हैं जब मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है। 24 से 29 जून तक पंजाब में बारिश की सम्भावना है व यैलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

मौसम विभाग मुताबिक कल के मुकाबले आज तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट का 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि ज्यादातर जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहा लेकिन उमस व तपिश भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *