Monsoon Update: देश के कई हिस्सों में तबाही, हिमाचल में बादल फटने से भारी नुकसान, अब तक 13 लोगों की मौत, हवाई-रेल सेवाएं बाधित, 4 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 504 शब्द|📅 26 Jun 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Monsoon Update: देश के कई राज्यों में बारिश से कई जगह बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। रेल व सड़क यातायात बाधित हुआ है। हरियाणा के सोनीपत में सिग्नल सिस्टम खराब होने से कई ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। कई विमानों को डायवर्ट करना पड़ा, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मौसम विभाग के मुताबिक देश के 23 राज्यों में अगले 3 दिन भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, नगालैंड, असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, केरल और कर्नाटक शामिल हैं।

दिल्ली और महाराष्ट्र में 62 साल बाद एक साथ मानसून पहुंचा। आज मानसून दोनों राज्यों को पूरी तरह कवर कर लेगा। मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल के सोलन में बादल फटने से भारी तबाही हुई। मंडी और कुल्लू में बाढ़ के चलते कई वाहन बह गए।

उत्तर प्रदेश में 7 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में सात, मुंबई व राजस्थान में दो-दो, हिमाचल व उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने, मकान ढहने और खंभों में करंट उतरने की घटनाओं में सात लोगों की जान चली गई। वर्षा के कारण कई जगह जलभराव हो गया। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।

Monsoon Update: देश के कई हिस्सों में तबाही, हिमाचल में बादल फटने से भारी नुकसान, अब तक 13 लोगों की मौत, हवाई-रेल सेवाएं बाधित, 4 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल के मंडी व कुल्लू जिले में तेज बहाव के कारण 14 गाडि़यां बह गईं। शिमला जिले में पहाड़ी का पत्थर गिरने से बिहार के ट्रैकर की मौत हो गई। उसकी पहचान सारण जिले के दिशवाड़ा गांव के जितेंद्र प्रसाद (54) के रूप में हुई है। उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में वर्षा से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया।

चारधाम यात्रा मार्ग पर भी भूस्खलन

चारधाम यात्रा मार्ग भी भूस्खलन के कारण बंद होते और खुलते रहे। कई बार तीर्थ यात्रियों को रोकना पड़ा। बागेश्वर में आकाशीय बिजली गिरने से 400 बकरियां मर गईं। कुमाऊं में पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा तक जाने वाला तवाघाट-लिपुलेख मार्ग दो स्थानों पर मलबा आने से बंद हो गया।

चीन सीमा को जोड़ने वाला दारमा मार्ग भी बंद है। प्रशासन ने पर्यटकों और ट्रेकर्स के 30 जून तक उच्च हिमालय में प्रवेश पर रोक लगा दी है। ऋषिकेश में गंगा में राफ्टिंग पर दो दिन के लिए रोक लगा दी गई है।

फ्लाइट पर पड़ा असर

दिल्ली में मौसम खराब होने के बाद एयर इंडिया की दो, स्पाइसजेट की दो और गल्फ स्ट्रीम की एक फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया है। मालूम हो कि जयपुर हवाई अड्डे पर पिछले महीने पार्किंग-वे का विस्तार किया गया था, जिससे यहां 33 विमान खड़े हो सकते हैं, जो उत्तर भारत में सबसे बड़ी है।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

देहरादून में कम दृश्यता होने के चलते दिल्ली और अहमदाबाद से देहरादून आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *