Indigo Flight: जम्मू जाने वाली फ्लाइट पहुंची पाकिस्तानी एयर स्पेस, अमृतसर में कराया गया लैंड

Daily Samvad
2 Min Read
IndiGo Flight
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 26 Jun 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Indigo Flight: खराब मौसम के चलते इंडिगो की एक फ्लाइट को कुछ देर के लिए पाकिस्तानी एयर स्पेस में जाना पड़ा, एयरलाइन कंपनी की तरफ से ये जानकारी सामने आई है। जिसमें बताया गया है कि इंडिगो की फ्लाइट 6e-2124 थोड़ी देर के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई थी।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

जिसके बाद उसे अमृतसर की तरफ मोड़ दिया गया। एयरलाइन कंपनी के मुताबिक ये फ्लाइट जम्मू के लिए जा रही थी, तभी मौसम खराब होने के चलते उसे अपना रास्ता बदलना पड़ा। फ्लाइट के पायलट के मुताबिक मौसम इतना खराब हो गया था कि उसे कुछ देर के लिए पाकिस्तान के एयर स्पेस में घुसने के लिए मजबूर होना पड़ा।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

हालांकि इसके कुछ ही देर बाद फ्लाइट वापस भारतीय एयर स्पेस में लौट गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इंडिगो के एक अधिकारी ने इसे लेकर जानकारी देते हुए कहा कि पायलट की तरफ से इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई थी। पायलट ने अधिकारियों को खराब मौसम की जानकारी दी और कहा कि उसे पाकिस्तानी एयर स्पेस में घुसना पड़ रहा है।

इसके बाद अधिकारियों ने इसकी इजाजत दी। अधिकारी ने बताया कि इस पूरे डायवर्जन को लाहौर और जम्मू एटीसी की तरफ से अच्छी तरह से कॉर्डिनेट किया गया. आखिरकार फ्लाइट को अमृतसर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। जिसके बाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *