Punjab New: मुख्यमंत्री ने तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ में टेका मत्था

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, महाराष्ट्र। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) ने मंगलवार को तख्त श्री हजूर साहिब (Hazur Sahib), नांदेड़ में मत्था टेककर राज्य की प्रगति, विकास और लोगों की खुशहाली के लिए अरदास की।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मुख्यमंत्री ने कहा कि पवित्र तख्त श्री हजूर साहिब, सिख धर्म के पांच सर्वोच्च धार्मिक स्थलों में से एक है: श्री अकाल तख्त साहिब (अमृतसर), तख्त श्री केसगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब), तख्त श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) और तख्त श्री पटना साहिब (बिहार)। यह वह पवित्र स्थान है, जहां से कौम को आध्यात्मिक, अलौकिक और नैतिक ताकत और मार्गदर्शन मिलता है।

दसवें गुरु ने अपने जीवन का लंबा समय इसी पवित्र स्थान पर बिताया

उन्होंने कहा कि दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी, जिन्होंने धर्मनिरपेक्षता की सदियों पुरानी परंपराओं को बनाए रखने के साथ-साथ मानवाधिकारों की रक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया, ने अपने जीवन का लंबा समय इसी पवित्र स्थान पर बिताया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पवित्र धरती पर नतमस्तक होने का अवसर पाकर वे खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं।

परमात्मा का किया धन्यवाद

मुख्यमंत्री ने पूरी विनम्रता और समर्पण के साथ राज्य के लोगों की सेवा करने की शक्ति देने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर एक शांतिप्रिय समाज के निर्माण के लिए जाति, रंग, नस्ल और धर्म की परवाह किए बिना राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। भगवंत सिंह मान ने पंजाब के लोगों की ईमानदारी, लगन और तनदेही से सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए भी परमात्मा का धन्यवाद किया।

Punjab New: मुख्यमंत्री ने तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ में टेका मत्था
मुख्यमंत्री ने तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ में टेका मत्था

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बुधवार को मुंबई दौरे के दौरान प्रमुख उद्योगपतियों और बॉलीवुड सितारों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य उद्योग और फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों के बीच पंजाब को निवेश के लिए एक पसंदीदा स्थान के रूप में उभारना है।

Punjab New: मुख्यमंत्री ने तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ में टेका मत्था

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *