Jalandhar News: नर्क बनने की ओर अग्रसर छोटी बारादरी-1/2, वार्ड-23 को लेकर युवा भाजपा नेता अर्जुन त्रेहन ने कमिश्नर को दर्ज करवाई शिकायत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 391 शब्द|📅 26 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: “कांग्रेस” निगम व् पंजाब की “आप” सरकार के दौरान शहर के हालात बद से बदतर हो गए। यह कहना है वार्ड-23 से युवा भाजपा नेता अर्जुन त्रेहन का। उन्होंने आगे बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर, इंडस्ट्रियाल एरिया से लेकर रेजिडेंशियल इलाकों में सीवरेज से लेकर पीने वाले पानी कि समस्या चरम पर है।

Jalandhar News: नर्क बनने की ओर अग्रसर छोटी बारादरी-1/2, वार्ड-23 को लेकर युवा भाजपा नेता अर्जुन त्रेहन ने कमिश्नर को दर्ज करवाई शिकायत

भाजपा नेता अर्जुन त्रेहन ने बताया कि पिछले 15 दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन पानी की समस्या बहुत ज्यादा बनी हुई है। स्थिति तो साल भर से खराब है लेकिन बीच-बीच में पानी नलों में आ जाता है। पिछले 15 दिन से तो बिल्कुल ही पानी नहीं आ रहा। सुबह उठकर जब लोगों के काम पर जाने का समय होता है, सब लोगों को पानी की समस्या को झेलना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

पहले भी अधिकारियों को कई बार अवगत करवा दिया लेकिन अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं और कहा कि जिस कॉलोनी में “आप” का राज्य सभा मेंबर रहता हो और वहां न पीने का पानी हो , न स्ट्रीट लाइट जलती हो – सीवरेज ओवरफ्लो हो तो उसे अस्तीफा दे देना चाइए और कहा सरकार होने के बावजूद जो अपने मोहले का विकास न करवा पा रहा हो वो पंजाब के लिए क्या ही कर पाएगा।

Jalandhar News: नर्क बनने की ओर अग्रसर छोटी बारादरी-1/2, वार्ड-23 को लेकर युवा भाजपा नेता अर्जुन त्रेहन ने कमिश्नर को दर्ज करवाई शिकायत

इस लिए राज्य सभा मेंबर हरभजन सिंह को अस्तीफा दे देना चाइए। त्रेहन ने निगम कमिश्नर से मांग की कि समस्या का जल्द से जल्द निवारण किया जाए। लोग बेहद परेशान हो चुके हैं अगर अब भी कोई समाधान नहीं होता तो फिर लोग निगम विभाग में कुछ भी कर गुजरेंगे।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में उन्होंने नगर निगम कमिश्नर को एक शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें छोटी बारादारी-1/2 के इलाके में सीवरेज समस्या के चलते सड़कों पर पानी इकट्ठा हो गया है व् पिने को पानी नहीं मिल रहा और कोलोनी के दोनों हिसे स्ट्रीट लाइट न चलने के कारण अँधेरे में डूब जाते हैं।

सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण जिससे पैदल चलने वालों से लेकर 2 पहिया वाहन व कार सवारों को दिक्क़त का सामना करना पड़ रहा है। अर्जुन ने मांग की कि जल्द से जल्स इन समस्याओं को हल करवाया जाए।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *