Government Jobs: बैंकों में 9053 पदों पर निकलीं भर्तियां, 28 जून तक करें अप्लाई, 1.50 लाख मिलेगी सैलरी

Daily Samvad
2 Min Read
Job
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 26 Jun 2023

डेली संवाद, राजस्थान। Government Jobs: बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने देशभर के बैंकों में निकली वैकेंसी में पदों की संख्या बढ़ा दी है। ऐसे में राजस्थान समेत अब देशभर में 9053 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए 18 साल से 40 साल तक के उम्मीदवार IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाकर अब 28 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

BPS में निकली भर्ती में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 35,500 से एक लाख 50 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर सिस्टम ऑपरेशन की बेसिक जानकारी भी होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

IBPS में निकली 8 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती के लिए 18 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। IBPS में निकली भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों से 175 रुपए का आवेदन शुल्क लिया जाएगा, जबकि दूसरी सभी श्रेणियों के उम्मीदवार से 850 रुपए का आवेदन शुल्क लिया जाएगा।

वैकेंसी:-

  • ऑफिसर असिस्टेंट (मल्टीपर्पज)- 5650
  • ऑफिसर स्केल-1 (असिस्टेंट मैनेजर)- 2563
  • ऑफिसर (मैनेजर) स्केल-2 (जनरल बैकिंग)- 367
  • ऑफिसर स्केल-2 (आईटी)- 106
  • ऑफिसर स्केल-3 (सीनियर मैनेजर)-76
  • ऑफिसर स्केल-2 (सीए)- 63
  • ऑफिसर स्केल-2 (लॉ)-56
  • ऑफिसर स्केल-2 (मार्केटिंग)- 38
  • ऑफिसर स्केल- 2 (एग्रीकल्टर)- 38
  • ऑफिसर स्केल- 2 (ट्रेजरी मैनेजर)- 16

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *