Punjab Weather Update: मौसम ने ली करवट, किसानों के लिए खुशखबरी, 30 जून तक होगी बारिश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 337 शब्द|📅 27 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम ने करवट ली है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। यह सिलसिला 30 जून तक जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने 27 और 28 जून को मध्यम बारिश और 29 और 30 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। यह बारिश जहां गर्मी से राहत दिलाएगी, वहीं धान की खेती करने वाले किसानों के लिए भी वरदान साबित होगी।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को भी पंजाब के कई इलाकों में बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही धान कटाई के दौरान हुई इस बारिश से किसानों को भी मदद मिली है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब के अमृतसर और गुरदासपुर शहर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। दोनों शहरों में कल रात भी बारिश होती रही।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट से पावरकॉम ने भी राहत की सांस ली है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग 15000 मेगावाट से ऊपर पहुंच गई थी और अब बारिश के बाद यह मांग काफी कम हो गई है। इसीलिए सरकार को कई थर्मल बंद करने पड़े हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राज्य के करीब डेढ़ दर्जन शहरों का तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

होशियारपुर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, अमृतसर में 113.2 मिमी, गुरदासपुर में 65.7 मिमी, चंडीगढ़ में 41.8 मिमी, फरीदकोट में 24.8 मिमी, फिरोजपुर में 20.4 मिमी, रोपड़ में 16.5 मिमी बारिश हुई है. इसके अलावा राज्य में पटियाला, लुधियाना, मुक्तसर, मोहाली, जालंधर और फतेहगढ़ साहिब समेत कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *