डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब की सड़कों पर आज सरकारी बसें नहीं चलेंगी। अगर आप सफर पर जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है, खासकर उन महिलाओं के लिए जो अपने काम पर जाने के लिए रोजाना सरकारी बस से यात्रा करती हैं। पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने आज सरकारी बसों का चक्का जाम करने का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
जिसके लिए आज पूरे पंजाब में पनबस और पीआरटीसी की बसें नहीं चलेंगी। पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन द्वारा चक्का जाम का आह्वान कई महीने पहले किया गया था लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को लेकर कोई कदम नहीं उठाया, जिसके चलते ये सभी कर्मचारी आज हड़ताल पर जा रहे हैं। इसलिए आज पूरे प्रदेश में 3 हजार बसों के पहिए जाम रहेंगे।
ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You
कर्मचारियों ने फिलहाल रात 12 बजे के बाद से बसों को बस अड्डों या फिर रोडवेज के डिपो में खड़ा कर दिया। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि उन्हें पता है कि उनके इस कदम से लोगों को परेशानी होगी, लेकिन वह भी मजबूर हैं। इसके लिए सीधे पर तौर पर सरकार जिम्मेदार है। यदि सरकार न मानी तो उन्हें हाईवे रोकने जैसे कदम भी उठाने पड़ सकते हैं।