Petrol-Diesel Price: क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट, कई शहरों में सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल

Daily Samvad
3 Min Read
Petrol-Diesel Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 352 शब्द|📅 27 Jun 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Petrol-Diesel Price: केंद्र सरकार ने जल्‍द पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम में कमी के संकेत दिए हैं। इस बीच, तेल कंप‍नि‍यों ने मंगलवार यानी आज के ईंधन के रेट्स जारी कर दिए हैं। कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं बाकी शहरों में अभी भी ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में कच्‍चे तेल के दाम में गिरावट देखने को मिली है। मामूली गिरावट के साथ डब्‍लूटीआई क्रूड ऑयल 69.37 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूट ऑयल की कीमत 0.21 फीसदी गिरकर 74.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है। सरकार की ओर से संकेत दिए गए थे कि जल्द ही कच्‍चे तेल के हिसाब से ईंधन की कीमतें तय की जाएंगी।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की कीमत 15 पैसे घटकर 96.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.94 रुपये प्रति लीटर पर है। गाजियाबाद में एक लीटर पेट्रोल 24 पैसे महंगा होकर 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये है। प्रयागराज में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 46 पैसे बढ़कर 97.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 44 पैसे बढ़कर 90.59 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

राजस्‍थान के जयपुर में पेट्रोल की कीमत 49 पैसे बढ़कर 110.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 45 पैसे बढ़कर 95.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बिहार के पटना में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव हुआ है। यहां एक लीटर पेट्रोल 35 पैसे सस्‍ता होकर 107.24 रुपये और डीजल 32 पैसे सस्‍ता होकर 94.04 रुपये प्रति लीटर है।

चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम

  • देश की राजधानी नई दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर बिक रहा है।
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये लीटर पर है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *