Punjab News: विदेश गए पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत, घर में छाया मातम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 228 शब्द|📅 27 Jun 2023

डेली संवाद, अमेरिका। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाबियों की मौत की खबर सामने आती रहती है ऐसी ही एक खबर अमेरिका से सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका में एक पंजाबी युवक की मौत हो गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका के नवादा शहर में एक भयानक सड़क हादसे में एक पंजाबी युवक की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मृतक युवक का नाम मंदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह बताया जा रहा है। वह गांव मुरादपुर अवाणा (मुकेरियां) का रहने वाला था और 4 साल पहले रोजी-रोटी के लिए अमेरिका गया था। वह अमेरिका में ट्रक चलाता था। मिली जानकारी के अनुसार मंदीप सिंह के ट्रक की टक्कर किसी दूसरे ट्रक के साथ हो गई और उसके ट्रक में आग लग गई, इस दौरान वह बुरी तरह झुलस गया।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

जिसके बाद उसको ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत की खबर से परिवार गहरे सदमे में है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। वहीँ परिवार द्वारा उसके शव को भारत लेन के लिए सरकार से गुहार लगाई जा रही है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *