Hair Care Monsoon: बारिश के मौसम में गिरने लगते हैं बाल, नुकसान से बचने के लिए करें ये चीजें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 428 शब्द|📅 27 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Hair Care Monsoon: भारत के अधिकतर हिस्सों में मानसून (Monsoon) जल्द ही दस्तक दे देगा। बारिश के मौसम में सेहत और त्वचा ही नहीं बालों को भी खासा नुकसान होता है। बालों के गिरने जैसा बड़ा नुकसान लोगों को खासा परेशान करता है। ये भी माना जाता है कि बारिश के मौसम में बाल तेजी से गिरने लगते हैं।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

एक्सपर्ट्स का मानना है कि बारिश के दौरान हवा में ज्यादा नमी रहती है। इसके अलावा पसीना और गर्मी भी बालों को खासा प्रभावित करते हैं। इस आर्टिकल में हम बताने जा जा रहे हैं कि किस तरह बारिश के दौरान भी आप बालों का गिरना कम कर सकते हैं। बस आपको रूटीन में इन चीजों को करना होगा।

भीगने पर तुरंत करें शैंपू

बारिश के दौरान अगर आप गलती से भीग जाते हैं तो तुरंत स्कैल्प को शैंपू से क्लीन करें। बारिश के पानी में केमिकल या बैक्टीरिया भी हो सकता है जो बालों के गिरने की वजह बन सकता है। बारिश का पानी स्कैल्प में जाकर अंदर से नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा आपके बाल भी ड्राई हो सकते हैं।

गुनगुने पानी का इस्तेमाल

बारिश के पानी में भीगे हुए बालों पर शैंपू करते समय गुनगुना पानी ही इस्तेमाल में लें। हल्के गर्म पानी से बालों में हुई चिपचिपाहट और गंदगी दूर हो जाएगी। आप शॉवर ले सकते हैं जिससे आपका दिमाग भी रिलैक्स फील करेगा। गुनगुने पानी के इस्तेमाल से स्कैल्प में जमे जर्म्स तक खत्म हो जाते हैं।

स्कैल्प को ड्राई रखें

मौसम में नमी और गंदगी के कारण स्कैल्प में डैंड्रफ बनता है जो हेयर फॉल का कारण बनता है। स्कैल्प और हेयर को पोषण देने के लिए ऑयलिंग करें लेकिन ड्राईनेस भी जरूरी है। स्कैल्प को ड्राई रखने से नमी नहीं जमेगी और आप हेयर फॉल जैसी समस्या से खुद को बचा सकते हैं।

हेयर स्ट्रेटनिंग से रहे दूर

अगर आप बालों को स्ट्रेट करने के लिए हीटिंग टूल का इस्तेमाल करते हैं तो बारिश के मौसम में इससे दूर ही रहे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस मौसम में बालों की जड़े कमजोर हो जाती है और अगर इन्हें हीट करने से हेयर फॉल बढ़ सकता है।

हेयर मास्क लगाएं

बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने के लिए हफ्ते में एक बार हेयर मास्क जरूर लगाएं। एलोवेरा जेल का हेयर मास्क बालों को मजबूती देगा और इन्हें शाइनी भी बनाएगा।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *