Jalandhar News: हवेली रेस्टोरेंट का अतिक्रमण ढहाने वाली लेडी ATP से काम छीना, लंबी छुट्टी पर गईं पूजा मान, नए ATP और इंस्पैक्टरों में एरिया का हुआ बंटवारा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 376 शब्द|📅 27 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम जालंधर में आज बिल्डिंग इंस्पैक्टर, एटीपी, ड्राफ्टसमैन, हैड ड्राफ्ट्समैन के कामों का बंटवारा किया गया है। निगम में इस समय दो एमटीपी की तैनाती है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि 66 फुटी रोड पर क्यूरो माल के साथ बनी हवेली रैस्टोरेंट के अतिक्रमण ढहाने वाली एटीपी पूजा मान से बिल्डिंग ब्रांच का काम ही वापस ले लिया गया है।

Jalandhar News: हवेली रेस्टोरेंट का अतिक्रमण ढहाने वाली लेडी ATP से काम छीना, लंबी छुट्टी पर गईं पूजा मान, नए ATP और इंस्पैक्टरों में एरिया का हुआ बंटवारा
जालंधर के 66 फुटी रोड पर क्यूरो माल के साथ हवेली रेस्टोरेंट द्वारा किया गया अतिक्रमण, जिसे हटाने पर बवाल हुआ था

माना जा रहा है कि हवेली रैस्टोरेंट के अतिक्रमण हटाने के बाद एटीपी पूजा मान पर बड़ा दबाव था। हालांकि हवेली रेस्टोरेंट ने वहीं अतिक्रमण दोबारा कर लिया, लेकिन नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत मान और स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों तक की गई, लेकिन ऊपरी दबाव के कारण किसी भी अधिकारी ने कार्रवाई के लिए आदेश नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

जिससे पूजा मान लंबी छुट्टी पर चली गई हैं। कहा जा रहा है कि स्वास्थ्य़ कारणों से पूजा मान ने लंबी छुट्टी ले ली है। हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि हवेली के अतिक्रमण पर डिच चलाना पूजा मान पर भारी पड़ा। हैरानी की बात तो यह है कि उस समय सरकारी जिप्सी और अफसरों पर पथराव भी हुआ था, एफआईआर करवाने के लिए भी लिखा गया, लेकिन हवेली रेस्टोरेंट के रसूख के आगे एटीपी की भी नहीं चली।

Jalandhar News: हवेली रेस्टोरेंट का अतिक्रमण ढहाने वाली लेडी ATP से काम छीना, लंबी छुट्टी पर गईं पूजा मान, नए ATP और इंस्पैक्टरों में एरिया का हुआ बंटवारा
जालंधर के 66 फुटी रोड पर क्यूरो माल के साथ हवेली रेस्टोरेंट द्वारा किया गया अतिक्रमण, जिसे हटाने पर बवाल हुआ था

अब नगर निगम में दो एमटीपी लगाए गए हैं। विजय कुमार अमृतसर से ट्रांसफर होकर आए हैं, जबकि बलविंदर सिंह लुधियाना से ट्रांसफर होकर जालंधर में एमटीपी तैनात किए गए हैं। एटीपी पूजा मान के स्वास्थ्य कारणों से लंबी छुट्टी पर जाने के बाद बीएंडआर ब्रांच के एसडीओ को एटीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

पढ़ें इंस्पैक्टर, ATP के नाम

Jalandhar News: हवेली रेस्टोरेंट का अतिक्रमण ढहाने वाली लेडी ATP से काम छीना, लंबी छुट्टी पर गईं पूजा मान, नए ATP और इंस्पैक्टरों में एरिया का हुआ बंटवारा
जालंधर नगर निगम के इंस्पैक्टर और एटीपी के नाम
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *