Punjab Weather Update: पंजाब पर मेहरबान हुआ मानसून, अगले 5 दिनों तक लगातार बारिश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 305 शब्द|📅 28 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: मॉनसून भारत के 80 फीसदी से ज्यादा इलाके को कवर कर चुका है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में देश के 24 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। गुजरात और पंजाब जैसे राज्यों में मानसून आगे बढ़ चुका है। आईएमडी का कहना है कि अगले 5 दिनों तक भारत के पूर्व, मध्य, उत्तर पश्चिम और पश्चिम में मानसूनी बारिश होगी।

इस बीच यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 जून को बारिश की संभावना जताई है। मॉनसून का असर राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

आईएमडी ने आज भी यहां बादल छाए रहने और बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मॉनसून की बारिश होगी। असम में बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते ब्रह्मपुत्र नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। राज्य के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश की नदियां भी उफान पर हैं। पर्यटकों को अगले कुछ दिनों तक हिमाचल न आने की सलाह दी गई है। जगह-जगह भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। आईएमडी का अनुमान है कि 29 जून से उत्तर प्रदेश में मानसून का असर चरम पर होगा। एक जुलाई तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं। 2 और 3 जुलाई को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *