Government Jobs: 10वीं पास कैंडिडेट्स के लिए निकली वैकेंसी, 26 जुलाई तक करें अप्लाई: 69 हजार तक मिलेगी सैलरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 257 शब्द|📅 28 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Government Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) में वैकेंसी निकली है। इसके तहत कॉन्स्टेबल और ड्राइवर के 458 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर 26 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

आईटीबीपी कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती 2023 में सामान्य वर्ग के लिए 195 पद, ओबीसी के लिए 110 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 42 पद, अनुसूचित जाति के लिए 74 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 37 पद रखे गए है। भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 21,700 से लेकर 69,100 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के जरिए होगा। परीक्षा की डेट, समय और स्थान के बारे में जल्द ही कैंडिडेट्स को सूचित कर दिया जाएगा। आईटीबीपी कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती 2023 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तक रखी गई है। वहीं, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों को छूट भी दी जाएगी।

आपको बता दे कि आईटीबीपी कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती 2023 के लिए योग्यता 10वीं कक्षा पास रखी गई है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और एक्स सर्विसमैन के लिए आवेदन नि:शुल्क रखा गया है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *