Satyaprem Ki Katha: रिलीज़ हुई कियारा और कार्तिक की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’, दर्शकों द्वारा खूब की जा रही पसंद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 29 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Satyaprem Ki Katha: कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ (Satyaprem Ki Katha) आज रिलीज़ हो चुकी है। इन दोनों की जोड़ी को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। रिव्यूज सोशल प्लेटफॉर्म पर पॉजिटिव आ रहे हैं। नेटिजन्स के मुताबिक, फिल्म ब्लॉकबस्टर बताई जा रही है।

Satyaprem Ki Katha: रिलीज़ हुई कियारा और कार्तिक की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा', दर्शकों द्वारा खूब की जा रही पसंद

‘भूल-भुलैया 2’ के बाद ‘सत्यप्रेम की कथा’ के साथ ये जोड़ी एक बार फिर से स्क्रीन पर लौटी है। थिएटर में इस रोमांटिक फिल्म को देखकर आई ऑडियंस कार्तिक-कियारा की जोड़ी पर खूब प्यार लुटा रही है। इससे पहले स्पेशल स्क्रीनिंग हुई थी, जिसके बाद कई सेलेब्स और बॉलीवुड के सितारों ने भी फिल्म की तारीफ की थी।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की जोड़ी को इससे पहले ‘भूल भुलैया 2’ में देखा गया था। इसमें भी ठीक वैसा ही मैजिक क्रिएट किए जाने की उम्मीद फैन्स को थी। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद फैन्स ने अपनी राय जाहिर की। इससे पहले ही उत्साहित दर्शकों ने सिनेमाघरों से ही कमेंट पोस्ट करना शुरू कर दिया था।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

अब जब ये फिल्म थिएटर में आ चुकी है, तो लोग दोनों को साथ में देखकर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “सत्यप्रेम की कथा के लिए आप शो बुक कर लीजिये और सत्यप्रेम और उसकी कथा अपने पूरे परिवार के साथ देखें”। दूसरे यूजर ने लिखा, “इस फिल्म को स्क्रीन पर देखना एक ट्रीट है। फिल्म के सभी गाने बहुत ही शानदार है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *