डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: असम की डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल सिंह और उसके साथियों ने कथित तौर पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर के नाम से वायरल पोस्ट में यह दावा किया गया है। इस पोस्ट में उसने बताया कि डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल सिंह और उसके साथियों ने कथित तौर पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
पोस्ट के मुताबिक, जेल में अमृतपाल सिंह से मिलने गईं उनकी पत्नी किरणदीप कौर ने इस संबंध में लिखा है- ‘मैं हर हफ्ते अमृतपाल सिंह से मिलने असम की डिब्रूगढ़ जेल जाती हूं, हर हफ्ते की तरह आज मुलाकात का समय भी काफी जल्दी से बीत गया। आज की मुलाकात से मुझे पता चला है कि अमृतपाल सिंह सहित अन्य सिंह भूख हड़ताल पर हैं।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
इसके कुछ कारण हैं, उनमें से एक कारण यह है कि पंजाब सरकार उन्हें डिब्रूगढ़ जेल में परिवार से फोन करने की अनुमति नहीं दे रही है। फोन की सुविधा से अंदर मौजूद सिंहों और उनके परिवारों की मानसिक स्थिति ठीक रखी जा सकेगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फोन की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण वकीलों से बातचीत भी नहीं हो पाती है, जिसके कारण वकीलों को कुछ भी बताया या पूछा नहीं जा सकता है।
दूसरी बात यह है कि जेल में खाने-पीने की व्यवस्था अच्छी नहीं है, कभी दाल-सब्जी में नमक नहीं होता तो कभी जो रोटी खाने लायक नहीं होती, उसमें तम्बाकू मिला होता है, जो भी खाना बनाता है वह तम्बाकू का इस्तेमाल करता है और फिरसिंहों का खाना उन्हीं हाथों से बनता है। अगर सिख कैदी अपनी बात समझाते हैं तो आगे से जवाब मिलता है, समझ नहीं आया।
ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You
किरणदीप ने बताया कि जेल के लोग उनकी भाषा तक नहीं समझ पाते, जिस कारण अमृतपाल और उसके साथी मानसिक परेशानी से जूझ रहे है। बता दें कि अमृतपाल को एन.एस.ए. के तहत असम की डिब्रुगढ़ जेल में रखा गया है। 35 दिनों तक फरार रहने के बाद अमृतपाल को 23 अप्रैल, 2023 को पंजाब पुलिस ने मोगा जिले के रोडे गांव के एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया था।
Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें








