Punjab News: ज़िंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने की ताकत रखती है “वाह ज़िंदगी!“

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 371 शब्द|📅 30 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: ज़िंदगी के अनुभवों से जो बातें सीखी जाती हैं उनका प्रभाव सदा बना रहता है। यदि कोई बात निजी अनुभवों, कहानियों, उदाहरणों और रोचक बातों के द्वारा बतायी/ सुनायी/सिखाई जाए तो इसकी समझ भी आसानी से आ जाती है और इसका प्रभाव भी असरदार होता है।

Punjab News: ज़िंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने की ताकत रखती है “वाह ज़िंदगी!“

नरिन्दर पाल सिंह जगदियो की नई किताब “वाह ज़िंदगी! “ ऐसी ही बातों, घटनाओं और यादों का एक संग्रह है जो हर उम्र वर्ग के पाठक को ध्यान में रख कर लिखी गई है। इस किताब में 50 लेख शामिल हैं जो ज़िंदगी के अलग-अलग रंगों, संघर्षों, उपलब्धियों और छोटी-छोटी खुशियों को विलक्षण और रोचक शैली में पेश करते हैं।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

लेखक का कहना है कि कई बार ज़िंदगी की मुश्किल राहों को पार करने के लिए हमें छोटे से सहारे, हौंसले या फिर हिम्मत भरे दो शब्दों की ज़रूरत होती है और पाठकों को यह सब कुछ “ वाह ज़िंदगी!“ के पन्नों में मिल जाएगा। किताब पाठकों को सकारात्मक ऊर्जा के साथ भरने की क्षमता रखती है।

यह किताब उदाहरणों, निजी अनुभवों और छोटी-छोटी कहानियों के साथ बात को आगे बढ़ाती है जिससे पाठक स्वयं को किताब से जुड़ा महसूस करेंगे। “वाह ज़िंदगी!“ में जीवन की छोटी, साधारण और आम बातों, घटनाओं, स्मृतियों और यादों को रोचक लेखन शैली के साथ पेश किया गया है। छोटे-छोटे वाक्य और आम शब्दावली पाठकों को अपने साथ बनाए रखते हैं।

नरिन्दर पाल सिंह जगदियो के अनुसार यह किताब पाठकों की ज़िंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने की ताकत रखती है। इसके इलावा किताब की बहुत सी बातें, घटनाएँ और किस्से पाठक बार-बार पढ़ने के लिए मजबूर होंगे।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

खन्ना निवासी नरिन्दर पाल सिंह जगदियो पंजाब सरकार में सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी के तौर पर मुख्य दफ़्तर चंडीगढ़ में तैनात हैं। पंजाबी अखबारों में मिडल लेखक के तौर पर उनकी पहले से ही अच्छी पहचान है। इस किताब को मोहाली के यूनीस्टार बुकस द्वारा प्रकाशित किया गया है और अमरीका-कैनेडा में यह किताब ऐमाज़ोन पर उपलब्ध है। जल्द ही आस्ट्रेलिया में भी यह किताब आनलाइन उपलब्ध होगी।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *